ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

गाय के लिए भिड़ गयीं IAS और IPS महिला अधिकारी, सरकार हुई परेशान, शुरू की जांच

DELHI : किसी ज़िले में तैनात IAS और IPS अधिकारी अगर पॉवर के लिए आपस में भिड़ जायें तो बात समझ में आती है। लेकिन अगर गाय के लिए दोनों के बीच भारी युद्ध छिड़ जाए तो सरकार भी क्या करे। ग

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DELHI : किसी ज़िले में तैनात IAS और IPS अधिकारी अगर पॉवर के लिए आपस में भिड़ जायें तो बात समझ में आती है। लेकिन अगर गाय के लिए दोनों के बीच भारी युद्ध छिड़ जाए तो सरकार भी क्या करे। गाय को लेकर अपने दो बड़े अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग से परेशान सरकार ने मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है। 


गुजरात का है मामला
गुजरात के महीसागर ज़िले में ये वाकया हुआ है। ज़िले में तैनात दो महिला अधिकारियों के बीच गाय को लेकर भारी जंग छिड़ी है। महीसागर ज़िले में डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर IAS नेहा कुमारी और SP के पद पर IPS उषा राडा तैनात हैं। दोनो के बीच ऐसी जंग छिड़ी है कि राज्य सरकार भी परेशान हो गयी है। दोनों अधिकारियों ने राज्य सरकार के पास एक दूसरे की शिकायत की अर्जी दी है। परेशान सरकार ने मुख्य सचिव स्तर की अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।


गाय को लेकर हुआ विवाद
दरअसल एक ही ज़िले में  तैनात दोनो महिला अधिकारियों के बीच कुछ दिनों पहले तक बेहद मधुर संबंध था। विवाद की शुरुआत इस महीने के शुरू में हुई जब दोनों के बीच में गाय आ गयी। दोनो अधिकारी के सरकारी आवास अगल बगल में हैं। 20 दिन पहले DDO नेहा कुमारी के स्टाफ उनके आवासीय परिसर में वॉलीबॉल खेल रहे थे। खेल के दौरान किसी ने बॉल को जोर से मार दिया और गेंद बगल में मौजूद SP उषा राडा के कैंपस में चली गयी। SP मैडम ने अपने आवास में गिर नस्ल की गाय पाल रखी है और बगल के आवास से आई गेंद उनकी गाय को जा लगी।


सरकार को मिली शिकायत के मुताबिक गाय को वॉलीबॉल से चोट लगने से SP मैडम आपे से बाहर हो उठीं। उन्होंने अपनी पुलिस के जवानों को DDO के आवास में भेजा और वॉलीबॉल का नेट कटवा डाला। उन्होंने गुजरात बिजली निगम को हड़काया औऱ वॉलीबॉल ग्राउंड की बिजली ही कटवा डाली। सरकार को मिली शिकायत के मुताबिक SP मैडम के पुलिस जवान वॉलीबॉल का नेट और बांस बल्ला भी उखाड़ कर ले गए। 


उधर SP उषा राडा ने भी सरकार को पत्र लिख कर DDO के आरोपों को गलत बताया है। SP ने DDO नेहा कुमारी पट कई आरोप लगाए हैं। गुजरात सरकार ने  गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव संगीता सिंह को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।