ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना के कारण 79 लोगों पर केस दर्ज, सेलेब्रिटी को वेलकम करने पहुंचे थे एयरपोर्ट

KERALA : कोरोना वायरस के बढ़ते मामले सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं. लिहाजा सरकार ने स्कूल, कॉलेज, पार्क, सिनेमा घर जैसे सार्वजनिक जगहों को बंद करने

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

KERALA : कोरोना वायरस के बढ़ते मामले सरकार और स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं. लिहाजा सरकार ने स्कूल, कॉलेज, पार्क, सिनेमा घर जैसे सार्वजनिक जगहों को बंद करने का फैसला लिया है ताकि लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों से दूर रहें. प्रशासन के सख्त आदेश के बावजूद कई ऐसे लोग हैं, जो लापरवाही बरत रहे हैं.  ऐसे लोग अपने साथ-साथ अपने संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकते हैं. लिहाजा ऐसे लोगों पर सरकार अब सख्ती से कार्रवाई करने के लिए तैयार है. 


इस क्रम में केरल सरकार ने 79 लोगों पर केस दर्ज किया है. दरअसल ये लोग केरल के कोचीन एयरपोर्ट पर एक सेलिब्रिटी का स्वागत करने पहुंचे थे. ये लोग सरकार के आदेश के बावजूद एक जगह इतनी संख्या में मौजूद थे. पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद और 75 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है. पब्लिक गैदरिंग पर बैन के बावजूद ये लोग रविवार की रात एयरपोर्ट पर एक रियलटी शो प्रतिभागी के स्वागत के लिए मौजूद थे. शनिवार शाम तक जहां देश में कोरोना के 84 मामले थे, सोमवार सुबह इसकी संख्या बढ़कर 117 हो गई. आपको बता दे की देश में कोरोना के सर्वाधिक मामले सबसे पहले केरल में पाए गए थे. अभी राज्य में कुल 22 केस सामने आये हैं.


कई राज्यों में सार्वजनिक स्थल 31 मार्च तक बंद
कोरोना वायरस की वजह से अब तक बिहार समेत 14 राज्य प्रभावित हो चुके हैं. इन सभी राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सिनेमा हॉल, पार्क बंद करने का आदेश है. जम्मू और बिहार में तो कुछ क्षेत्रों में धारा 144 लगाई गई है ताकि लोग एक जगह बड़ी संख्या में इकट्ठा ना हो पाएं. कोरोना की वजह से कई फिल्मों की रिलीज टाली गई है. वहीं आईपीएल जैसे बड़े आयोजन को भी आगे बढ़ा दिया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले आगरा के एक रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारी पर अपने संक्रमित बेटी को छुपाने का आरोप है. IPC की धारा 269 और 270 के अंतर्गत अधिकारी पर कारवाई होगी. इन 79 लोगों पर धारा 144 तोड़ने का केस चलेगा. 

टैग्स