ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

कोरोना का डर: जम्मू में फ्लाइट से उतरे तो सरकार सीधे आइसोलेशन वार्ड में भेजेगी

PATNA : जम्मू एयरपोर्ट पर अगर आपने किसी भी फ्लाइट से लैंड किया तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी आपको सीधे आइसोलेशन वार्ड में ले जायेंगे. जम्मू प्रशासन ने आज ये आदेश जारी किया है. आ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  जम्मू एयरपोर्ट पर अगर आपने किसी भी फ्लाइट से लैंड किया तो वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी आपको सीधे आइसोलेशन वार्ड में ले जायेंगे. जम्मू प्रशासन ने आज ये आदेश जारी किया है. आप भारत के किसी हिस्से से आयें हों या विदेश से इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है.


जम्मू के DM ने निकाला आदेश
जम्मू की DM सुषमा चौहान ने आज ये आदेश निकाला है. जम्मू में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि वहां फ्लाइट से आने वाले यात्री को 14 दिनों के आइसोलेशन में रखना अनिवार्य कर दिया है. एयरपोर्ट पर लैंड करने वाले हर यात्री को सरकार द्वारा तय किये गये आइसोलेशन वार्ड में 14 दिनों के लिए रहना होगा. वहां उनकी जांच होगी. जांच में उनके कोरोना वायरस से ग्रसित नहीं होने की पुष्टि होने के बाद ही उन्हें छोड़ा जायेगा.


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित 4 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जम्मू के पास अवस्थित माता वैष्णो देवी मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है. 

कोरोना का डर: जम्मू में फ्लाइट से उतरे तो सरकार सीधे आइसोलेशन वार्ड में भेजेगी


टैग्स