ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

विदेशों से 400 भारतीयों को किया गया एयरलिफ्ट, ईरान में अभी भी फंसे हैं 6 हजार भारतीय

DELHI : भारत में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. वहीं दूसरी ओर विदेश में फंसे नागरिकों को भी निकाला जा रहा है. चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना का कहर देखने क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : भारत में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. वहीं दूसरी ओर विदेश में फंसे नागरिकों को भी निकाला जा रहा है. चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. ईरान और इटली से तकरीबन 400 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है. जिसमें 131 छात्र और 103 तीर्थयात्री शामिल हैं. 


विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कोरोनो वायरस प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं. स्वदेश पहुंचे इस बैच में 131 छात्र और 103 तीर्थयात्री शामिल हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ईरान में फंसे 234 भारतीयों को वापस लाया गया है जिनमें छात्र और तीर्थयात्री शामिल हैं. इटली और ईरान से लोगों को विशेष विमानों द्वारा भारत लाया गया है. हालांकि अभी भी ईरान में करीब 6 हजार भारतीय फंसे हुए हैं.


'मिशन एयरलिफ्ट' पूरा होने के बाद एस जयशंकर ने ट्वीट कर ईरानी राजदूत धामू गद्दाम और इस बड़े अभियान में लगी पूरी टीम को धन्यवाद दिया. विदेश मंत्री ने ईरानी अधिकारियों को भी धन्यवाद कहा. रविवार को भारतीयों का तीसरा बैच ईरान से स्वदेश लौटा. इससे पहले शुक्रवार को दूसरा बैच भारत आया था. इसके साथ ही इटली से 218 लोगों का दल भी भारत पहुंचा है. 

टैग्स