ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

पान-मसाले की ऐसी चढ़ी तलब, कोरोना वार्ड से फरार हो गया संक्रमित

DESK : कोरोना वार्ड से एक संक्रमित का फरार होने का मामला आगरा से सामने आया है. एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज को पान मसाले की ऐसी तलब चढ़ी की वह कोरोना वार्ड

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वार्ड से एक संक्रमित का फरार होने का मामला आगरा से सामने आया है. एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कोरोना पॉजिटिव मरीज को पान मसाले की ऐसी तलब चढ़ी की वह कोरोना वार्ड से फरार हो गया. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसकी खोज में जुट गई और आखिरकार उसे फोन लोकेशन के आधार पर पकड़ा गया. जिसके बाद उसे फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि आगरा के फतेहाबाद का रहने वाला एक शख्स निजी कंपनी में बड़े पद पर तैनात है. कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था. लेकिन 10 घंटे बाद ही वह बेचैन हो उठा. पहले तो उसने कोरोना वार्ड में ही भर्ती लोगों से पान - मसाले की मांग की. लेकिन सभी ने उसे मना कर दिया. जिसके बाद उसने अपना ड्रेस चेंद किया और फिर कंट्रोल रुम को चकमा देकर फरार हो गया. 

10 घंटा पहले ही वह भर्ती हुआ था इसलिए उसे बाहर तैनात कर्मी नहीं पहचान पाये. मास्क लगाकर वह सड़क पर चलता रहा. लॉकडाउन के कारण दुकान बंद देख वह कई घरों का दरवाजा खटखटाकर पान-मसाले की मांग की लेकिन किसी ने उसे नहीं दिया. जिसके बाद वह चलते चलते तीन किलोमीटर दूर एक अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गया. लेकिन तभी फोन लोकेशन के आधार पर मेडिकल की टीम वहां पहुंच गई और उसे पकड़ लिया गया. जिसके बाद उसे कोरोना वार्ड में फिर से भर्ती कराया गया है. वहीं इस पूरे मामले को लेकर डीएम ने एसएन मेडिकल कॉलेज से रिपोर्ट मांगी है.