ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना का कहर : चीन में फंसे भारतीयों को निकालने का सिलसिला जारी, दूसरी फ्लाइट से 323 यात्री लाए गए

DELHI : कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है. एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट आज कुल 323 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची है. यह

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला लगातार जारी है. एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट आज कुल 323 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची है. यह सभी चीन के वुहान शहर में फंसे हुए थे. यात्रियों के इस जत्थे में मालदीव के भी 7 नागरिक शामिल हैं.  


एयर इंडिया की दूसरी फ्लाइट ने चीन के वुहान शहर से रविवार की सुबह लगभग 3:00 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. दिल्ली पहुंचने के बाद इन सभी भारतीयों को मेडिकल टीम की निगरानी में रखा गया है. चीन में फंसे भारतीयों को वापस लाए जाने के बाद उनके परिवार वालों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है.


कोरोना वायरस से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है. भारत सरकार वहां फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रही है. शनिवार को जहां एअर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट चीन से 324 भारतीयों को लेकर नई दिल्ली पहुंची थी, वहीं रविवार सुबह भी एयर इंडिया का विमान भारतीयों का दूसरी बार इंडिया लेकर लौटा है. मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वुहान से लौट रहे 7 लोगों को नई दिल्ली में निगरानी में रखा जाएगा.