ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कोरोना अपडेट : देश में अबतक 21 मौत, कुल 945 केस

PATNA : देश में कोरोना वायरस ने पहले से अपना दायरा और बढ़ा लिया है. देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मामलों की संख्या 945 पहुंच गई है. आज शाम 7 बजे तक जारी किए गए आधिकारिक आ

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश में कोरोना  वायरस ने पहले से अपना दायरा और बढ़ा लिया है. देश में कोरोना वायरस से इनफेक्टेड मामलों की संख्या 945 पहुंच गई है. आज शाम 7 बजे तक जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा कोरोना के संक्रमित केरल में हैं. केरल में कुल 182 मामले हैं, जबकि महाराष्ट्र में 167 मामले हैं. देश भर में आज 59 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 11, कर्नाटका में 10 मामले हैं. जम्मू कश्मीर और गुजरात में 77 नए मामले सामने आए हैं. जबकि उत्तर प्रदेश में 6, राजस्थान में 4, तमिलनाडु में 3, मध्यप्रदेश में 4 और उत्तराखंड में एक केस सामने आया है.


बिहार में कोरोना वायरस के अब तक 10 मामले सामने आ चुके हैं. जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है. हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि बिहार में कोरोना वायरस के लिए टेस्ट किट उपलब्ध हो पाया है या नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि कोरोना वायरस किट उपलब्ध नहीं हो पाने की वजह से बिहार में नए टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं.


उधर दुनिया भर में कोरोनावायरस के कुल 61,7000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. 28376 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना वायरस से आज सबसे ज्यादा मौत स्पेन में हुई है. स्पेन में आज कुल 552 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई है. जबकि ईरान में 139 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे के अंदर हुई है. यूरोप के नए इलाके में कोरोना ने अपना असर दिखाया है. नीदरलैंड में आज 93 और बेल्जियम में 64 लोगों की मौत हुई है. हालांकि अमेरिका में आज मौत का आंकड़ा कम रहा है. अमेरिका में आज 151 कोरोना के केस सामने आए हैं. जबकि केवल 8 लोगों की मौत हुई है.



टैग्स