ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना अपडेट : देश में 17 सौ के पार पहुंचा आंकड़ा, अबतक 51 की मौत

DELHI : कोरोना वायरस से जुड़ा इस वक्त का जो ताजा अपडेट सामने आ रहा है. उसके मुताबिक देश में को रोना से संक्रमित लोगों की तादाद 1700 के आंकड़े को पार कर गई है। जिसमें कोरोना वायरस स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस से जुड़ा इस वक्त का जो ताजा अपडेट सामने आ रहा है. उसके मुताबिक देश में को रोना से संक्रमित लोगों की तादाद 1700 के आंकड़े को पार कर गई है। जिसमें कोरोना वायरस से 1726 लोग इनफेक्टेड हो चुके हैं, जबकि 51 लोगों की मौत हो चुकी है.


देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है और यही वजह है कि बुधवार की दोपहर तक 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. देश में आज 107 नए मामले अब तक रिकॉर्ड किए गए हैं. जिनमें 23 नए केस महाराष्ट्र में है. महाराष्ट्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद में बड़ा उछाल देखने को मिला है. यहां अब तक 325 लोग इनफेक्टेड हो चुके हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से ठीक होकर अस्पतालों से 39 लोगों को छुट्टी भी मिली है. केरल में अब तक आज कोई नया केस पॉजिटिव नहीं मिला है. तमिलनाडु में भी किसी ने केस की एंट्री नहीं हुई है, जबकि आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 43 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. आंध्र प्रदेश में अब तक 87 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं.


इन राज्यों के अलावे मध्य प्रदेश में आज 20 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं, जबकि गुजरात में 8, पंजाब में चार, बिहार में दो, कर्नाटक में चार, दिल्ली में एक और पांडिचेरी में दो नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

टैग्स