ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना अपडेट : देश में साढ़े 11 सौ से ज्यादा मामले, 28 की मौत

DELHI : कोरोना वायरस से जुड़ा इस वक्त का ताजा अपडेट यह है कि देश में अब तक 1152 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण 28 लोगों की मौत भारत में हो चुकी है। आज सबसे ज्यादा माम

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : कोरोना वायरस से जुड़ा इस वक्त का ताजा अपडेट यह है कि देश में अब तक 1152 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण 28 लोगों की मौत भारत में हो चुकी है। आज सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कुल 12 नए केस सामने आए हैं जबकि पंजाब में एक केस पॉजिटिव पाया गया है। 


महाराष्ट्र में अब तक 215 कोरोना केस पाए जा चुके हैं जबकि केरल में 202, कर्नाटक में 83, दिल्ली में 72, उत्तर प्रदेश में 72, गुजरात में 63, राजस्थान में 59, तमिलनाडु में 50, मध्य प्रदेश में 39, पंजाब में 39, जम्मू कश्मीर में 38, हरियाणा में 35, आंध्र प्रदेश में 21, पश्चिम बंगाल में 21, बिहार में 15, लद्दाख में 13, अंडमान निकोबार में 9, चंडीगढ़ में 8, छत्तीसगढ़ में 7, उत्तराखंड में 7, गोवा में 5, हिमाचल प्रदेश में 3, उड़ीसा में 3 मणिपुर मिजोरम और पांडिचेरी में एक-एक केस पॉजिटिव हैं। 


देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 102 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा मौत कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र में हुई है। यहां 7 लोगों की मौत हुई है जबकि गुजरात में 5 लोगों की जान कोरोना वायरस के कारण चली गई। कर्नाटक में तीन दिल्ली में दो मध्यप्रदेश में दो पश्चिम बंगाल में दो लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो चुकी है।



टैग्स