ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना से विधायक की मौत, राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

DESK : पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. क्या आम-क्या खास, हर लोग तेजी से इसकी जद में आ रहे हैं. कोरोना से विधायक की मौत का पहला मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी है. क्या आम-क्या खास, हर लोग तेजी से इसकी जद में आ रहे हैं. कोरोना से विधायक की मौत का पहला मामला तमिलनाडु से सामने आया है, जिसके बाद से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया है. 

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह  तमिलनाडु के  द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के विधायक जे. अनबालागन की कोरोन से मौत हो गई है. विधायक एक हफ्ते पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां बुधवार की सुबह 7 बजे उनका निधन हो गया. 

डीएमके विधायक अनबालागन चेन्नई पश्चिम जिले में डीएमके सेक्रेटरी भी थे. पिछले मंगलवार को बुखार और जुकाम की शिकायत के बाद उन्होंने कोरोना टेस्टक कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. 61 साल के अनबालागन को किडनी से जुड़ी बीमारी भी थी और उनका शुगर लेवल भी हाई था. अस्पताल में भर्ती विधायक की हालात सोमवार शाम से ही बिगड़ गई थी. जिसके बाद उन्हें ICU में शिफ्ट किया गया था. जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली.

.