ब्रेकिंग
IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar News : फ्रांस तक पहुंची बिहार के छठ महापर्व की महिमा, IPS कुमार आशीष ने फ्रेंच भाषा में दुनिया को समझाया इसका महत्व✦कहां गए घपलेबाज - आसमान खा गया या ज़मीन निगल गई? मोतिहारी DEO दफ्तर में हुए वेतन घोटाले के 4 अभियुक्तों में किसी की नहीं हुई गिरफ्तारी, उठने लगे सवाल...✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar Ration Card: बिहार में राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! आवेदन के 30 दिनों में मिलेगा नया कार्ड, 1 करोड़ लोगों को जोड़ने का लक्ष्य; जानें पूरी प्रक्रिया

कोरोना से विधायक की मौत, हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

MUMBAI: कोरोना के कारण एनसीपी विधायक भारत भालके का निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे. संक्रमित होने के बाद उनको पुणे में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौर

कोरोना से विधायक की मौत, हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: कोरोना के कारण एनसीपी विधायक भारत भालके का निधन हो गया. वह कोरोना संक्रमित थे. संक्रमित होने के बाद उनको पुणे में एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई है. 

पंढरपुर से थे विधायक

भारत भालके सोलापुर जिले के पंढरपुर से विधायक थे. कुछ दिन पहले ही वह कोरोना संक्रमित हुए थे. इलाज के दौरान ही विधायक को निमोनिया हो गया था. इससे उनकी तबीयत और खराब हो गई और इलाज के दौरान मौत हो गई.

भर्ती के दौरान सांस लेने में हो रही थी परेशानी

बताया जा रहा है कि जिस समय एनसीपी के विधायक भारत भालके को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी. जब टेस्ट कराया गया तो वह कोरोना पॉजिटिव निकले. फिर उनका कोरोना का इलाज शुरू हुआ था. 2009 में उन्होंने डिप्टी सीएम रहे विजय सिंह मोहिते पाटील को पंढरपुर की सीट से हरा दिया. उसे बाद चर्चा में आए थे. इसके बाद साल 2014 में कांग्रेस के टिकट पर पंढरपुर सीट से जीते. फिर 2019 में एनसीपी में शामिल होने के बाद तीसरी बार इस सीट से विधायक बने थे. 

टैग्स