ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

तब्लीगीयों की बेशर्मी के बाद जमात को लगने लगा कोरोना से डर, गलतियों पर अफसोस और अब सरकार को सहयोग का दिया भरोसा

DELHI : देशभर में तबलीगी जमात के लोगों के कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ा। निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगीयों ने देश के हर कोने में जाकर संक्रमण फैलाया। दिल्ली में क्वॉरेंटाइन किए जा

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : देशभर में तबलीगी जमात के लोगों के कारण कोरोना का संक्रमण बढ़ा। निजामुद्दीन मरकज से निकले तब्लीगीयों ने देश के हर कोने में जाकर संक्रमण फैलाया। दिल्ली में क्वॉरेंटाइन किए जाने के बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के साथ बेशर्मी से पेश आए लेकिन अब जमात को  कोरोना का खौफ सताने लगा है। तबलीगी जमात ने अपनी तरफ से हुई गलतियों पर अफसोस जताते हुए सरकार के हर फैसले में साथ देने का भरोसा दिया है। 


दिल्ली की तबलीगी जमात ने एक आधिकारिक प्रेस बयान जारी करते हुए पूरे मामले पर अफसोस जाहिर किया है। तबलीगी जमात की तरफ से आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लगातार तब्लीगीयों को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है हालांकि निजामुद्दीन में कोरोना वायरस के इंफेक्टेड पाए जाने पर उसे अफसोस है। तबलीगी जमात ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार जो भी कदम उठा रही है वह उसके साथ खड़े हैं। 


आपको बता दें कि देशभर में तबलीगी जमात के अब तक 647 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। देश में 31 सौ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं जिनमें से बड़ी तादाद तब्लीगीयों है। दिल्ली में क्वॉरेंटाइन किए गए तब्लीगीयों ने मेडिकल स्टाफ के साथ जो बेशर्मी भरी हरकत की उसके बाद सरकार का रवैया उन्हें लेकर सख्त हुआ है। तबलीगी जमात के ऊपर सरकार आगे कोई कड़ा एक्शन ले सकती है इस आशंका को देखने के बाद अब जमात ने पूरे घटनाक्रम पर न केवल अफसोस जताया है बल्कि सरकार को सहयोग करने का भरोसा भी दिया है।

टैग्स