ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

कोरोना से एक और डॉक्टर की मौत, 206 पहुंचा आंकड़ा

DESK : देश भर में कोरोना का कहर जारी है, पूरा देश लॉकडॉउन की वजह से घर में कैद है. इसके बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 सौ के पार

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश भर में कोरोना का कहर जारी है, पूरा देश लॉकडॉउन की वजह से घर में कैद है. इसके बाद भी कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है.  देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 65 सौ के पार हो गई है. वहीं अबतत 206 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. 

इंदौर  में कोरोना पॉजिटिव  एक और डॉक्टर की मौत हो गई है. जिसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने कर दी है. इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती डॉ.ओमप्रकाश चौहान की मौत शुक्रवार को कोरोना से हो गई. वे  इंदौर में निजी प्रैक्टिस करते थे.  


वे कोरोना से मरने वाले दूसरे डॉक्‍टर हैं.इससे पहले भी गुरुवार को इंदौर  में ही कोराना वायरस की चपेट में आने से देश में पहले डॉक्‍टर की मौत हो गई थी. इंदौर के डॉक्‍टर शत्रुघ्‍न पंजवानी का COVID-19 के कारण गुरुवार सुबह चार बजे मौत हो गई थी. इसके साथ ही इंदौर में अब तक 235 पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 27 मरीजों की मौत हो चुकी है,

टैग्स