ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना अपडेट : संक्रमितों की संख्या पहुंची 2 लाख के पास, 24 घंटे में 8 हजार से ज्यादा केस आए सामने

DESK : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पास पहुंचने वाली है. सोमवार को 8171 नए केस मिले हैं और इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 हो गई है. वहीं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पास पहुंचने वाली है. सोमवार को 8171 नए केस मिले हैं और इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 98 हजार 706 हो गई है. वहीं 204 मरीजों की जान गई है, इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5 हजार 598 हो गई है.

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 8 हजार 171 नए मामले सामने आए हैं. वहीं इन सब के बीच राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 3709 लोग ठीक हुए हैं. वहीं अबतक कुल 50 फीसदी यानी 95 हजार 527 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं. जिसके बाद अभी देश में कोरोना के कुल एक्टिव केस की संख्या 97 हजार 581 है. 

वहीं कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है. अकेले महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संक्या 70 हजार के पार हो गई है. वहीं अब तक 2 हजार 362 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 30 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 37 हजार 543 एक्टिव केस हैं. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, यहां अब तक 23 हजार से अधिक केस सामने आए हैं, जिसमें 184 लोगों की मौत हो चुकी है.