ब्रेकिंग
नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट✦नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मिली मंजूरी, गुजरात-बिहार समेत 4 राज्यों को होगा फायदा, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव✦प्यार अंधा होता है... पर इतना भी नहीं, 60 वर्ष के बुजुर्ग ने 37 साल छोटी लड़की से रचाई शादी; बिहार का VIDEO वायरल✦पटना में कांग्रेस का विरोध मार्च: विधानसभा के पास बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश, वाटर कैनन का इस्तेमाल✦बागमती नदी की उप धारा में नाव पलटी, हादसे के बाद 15 वर्षीय लड़की लापता; 13 लोगों ने तैरकर बचाई जान✦Danapur-Bihta Elevated Road: अब पटना से बिहटा सिर्फ 20-30 मिनट की दूरी... मार्च 2027 से बदल जाएगा सफर का अंदाज, जानिए ताजा अपडेट

कोरोना संक्रमित 13 कैदी कोविड जेल से फरार, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

DESK: बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है जहां जेल से 13 कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार सभी कैदी कोरोना संक्रमित थे जिन्हे रेवाड़ी स्थित कोविड जेल में रखा गया था। ज

कोरोना संक्रमित 13 कैदी कोविड जेल से फरार,  पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: बड़ी खबर हरियाणा से आ रही है जहां जेल से 13 कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार सभी कैदी कोरोना संक्रमित थे जिन्हे रेवाड़ी स्थित कोविड जेल में रखा गया था। जहां रेलिंग काटकर सभी भाग निकले।

कोरोना संक्रमित 13 कैदी कोविड जेल से फरार,  पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप



एक साथ 13 कैदियों के फरार होने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। जेल से फरार सभी कैदी कोरोना संक्रमित थे जिनका इलाज चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिदेड़ी जेल को कोविड जेल बनाया गया था। इस जेल में प्रदेशभर की जेलों से शिफ्ट करके करीब 450 कोविड संक्रमित कैदियों को रखा गया है। तभी एक ही बैरक में बंद 13 कैदी ग्रिल काटकर निकल आए और चादर के सहारे रेलिंग फांदकर फरार हो गये। फरार कैदियों की लिस्ट जारी की गयी है। 


कोरोना संक्रमित 13 कैदी कोविड जेल से फरार,  पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप


वही आस पास के गांवों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बताया जाता है कि फरार हुए सभी 13 कैदी खूंखार थे और गंभीर अपराधों में सजा काट रहे थे। हत्या, रेप, अपहरण जैसे संगीन मामलों में इन्हें सजा मिली थी। एक साथ 13 कैदियों के जेल से भागने की घटना जंगल में आग की तरह फैल गयी है। सभी कैदी कोरोना पॉजिटिव थे ऐसे में संक्रमण फैलने का भी खतरा जताया जा रहा है। इसलिए पुलिस जेल के आस-पास के इलाकों में सघन जांच अभियान चला रही है।