ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना संकट को लेकर राज्यों के राज्यपाल के साथ आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति

DESK : कोरोना वायरस का कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 11 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों,

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस का  कहर भारत में लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसे देखते हुए आज राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 11 बजे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों, उपराज्यपालों और प्रशासकों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिग करेंगे. इस दौरान महामहीम कोरोना संकट औक संक्रमण फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों के मुद्ददों पर संवाद करेंगे.

जिसे लेकर राष्ट्रपति भवन के तरफ से जानकारी दी गई है. बता दें कि यह दूसरा मौका है जब राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कोरोना वायरस से जुड़े मुद्दे पर राज्यपालों और उपराज्यपालों के साथ संवाद करेंगे. इससे पहले  27 मार्च को संवाद किया गया था जिसमें  दिल्ली के उपराज्यपाल सहित कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित 14 राज्यों के राज्यपालों ने हिस्सा लिया था. 

वहीं शेष प्रदेशों के राज्यपाल एवं उपराज्यपाल आज अपने अनुभव साझा करेंगे. इस दौरान राज्यों में कोरोना से उपजी स्थिती,  कमजोर वर्गों के संदर्भ में रेड क्रॉस की भूमिका, कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों के प्रयासों को मजबूत बनाने में नागरिक समाज, स्वयंसेवी संगठनों, निजी क्षेत्र की भूमिका आदि पर संवाद किए जाएगें.