ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

देश में पहली बार कोरोना मरीज के शव का हुआ पोस्टमार्टम, रिसर्च किया जाएगा..

DESK : देश में पहली बार कोरोना मरीज के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. इसका मकसद है कि कोरोना मरीज पर रिसर्च करना, जिससे यह पता चल सके की कोरोना शरीर में कितने लंबे समय तक रहता है और यह शरीर के किन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में पहली बार कोरोना मरीज के शव का पोस्टमार्टम किया गया है. इसका मकसद है कि कोरोना मरीज पर रिसर्च करना, जिससे यह पता चल सके की कोरोना शरीर में कितने लंबे समय तक रहता है और यह शरीर के किन अंगों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है. 

कोरोना मरीज के शव का पोस्टमार्टम करने के लिए  AIIMS भोपाल को ICMR से मंजूरी लेनी पड़ी. मंजूरी मिलने के बाद  कोरोना संक्रमित शख्स के डेडबॉडी का पोस्टमार्टम किया गया. इस दौरान पोस्टमॉर्टम करने वाली डॉक्टर्स की टीम सुरक्षा से जुड़ी सभी गाइडलाइंस का पालन किया. 

AIIMS भोपाल का दावा है कि रिसर्च के लिए कोरोना संक्रमित शव के पोस्टमॉर्टम का ये पहला मामला है. इसके साथ ही अभी कुछ और शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी. भोपाल AIIMS के डायरेक्टर ने बताया कि 'पोस्टमॉर्टम से शरीर के अंगों पर कोरोना वायरस के पड़ने वाले प्रभाव की जानकारी मिल सकेगी. संक्रमित होने के बाद दिल, फेफड़े, दिमाग या दूसरे अंगों पर वायरस किस तरह से और कितना असर करता है इसकी जानकारी भी मिल सकेगी.'