ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

कोरोना महामारी पर विजय बताकर PM मोदी ने लोगों के साथ धोखा किया- प्रशांत किशोर

DESK: मंगलवार की रात 8 बजकर 45 मिनट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना महामारी पर चिंता जताते हुए फ्रंटलाइन पर लड़ रहे डॉक्

कोरोना महामारी पर विजय बताकर PM मोदी ने लोगों के साथ धोखा किया- प्रशांत किशोर
Santosh Singh
3 मिनट

 DESK: मंगलवार की रात 8 बजकर 45 मिनट पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कोरोना महामारी पर चिंता जताते हुए फ्रंटलाइन पर लड़ रहे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों व अन्य कोरोना वॉरियर्स को धन्यवाद दिया। वही देश में ऑक्सीजन की कमी पर पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं और उत्पादन क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। पीएम मोदी के संबोधन के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि पीएम मोदी ने कोरोना पर जीत बताकर देश को धोखा दिया है। आपकों बता दें कि प्रशांत किशोर चुनावी रणनीतिकार हैं। प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कोरोना वायरस की समस्या को इग्नोर करने का आरोप लगाया। 

कोरोना महामारी पर विजय बताकर PM मोदी ने लोगों के साथ धोखा किया- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी समझ और दूरदर्शिता को छुपाने के लिए कोविड की स्थितियों की उपेक्षा की है। प्रशांत किशोर का स्टेटमेंट ऐसे समय में आया है जब प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की बिगड़ती परिस्थितियों के बीच देश के नाम संबोधित किया।


गौरतलब है कि कोरोना काल के वक्त देश में कुल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं जिनमें बंगाल विधानसभा का चुनाव सबसे अधिक आठ चरणों में होने हैं। बंगाल चुनाव में प्रशांत किशोर ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस के राजीतिक सलाहकार हैं। कोरोना को लेकर देश की जनता को पीएम मोदी ने संबोधित किया जिसके बाद प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कोरोना महामारी पर विजय बताकर लोगों के साथ धोखा किया है।


मोदी का संकट की परिस्थियों को संभालने का तरीका ये है कि पहले अपनी दूरदर्शिता और समझ को छुपाने के लिए समस्या को ही इग्नोर करो इसके साथ अचानक ही कंट्रोल अपने हाथ में ले लो और जीतने का झूठा दावा करो। अगर इसके बाद भी समस्या बनी रहे तो इसे दूसरों पर डाल दो और जब स्थिति सही हो जाए तो उसका क्रेडिट लेने के लिए अपनी भक्त आर्मी के साथ मैदान में उतर जाओ।