ब्रेकिंग
Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी✦Anant Singh: ‘नीरज कुमार का किला तो कब का ढह गया’, MLC चुनाव के बीच मोकामा में हुए झड़प पर बोले- बेकसूरों को पकड़ने से क्या होगा?✦Bihar MLC Election 2026: मतदान केंद्र के बाहर BJP प्रत्याशी का पोस्टर लगाने पर विवाद, अधिकारी की तीसरी चेतावनी के बाद हटाया गया बैनर✦जमीन विवाद में उजड़ा परिवार: ससुराल में भी जानलेवा हमला, पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप✦बिहार विधान परिषद चुनाव: सारण शिक्षक निर्वाचन में आचार संहिता उल्लंघन का आरोप, पूर्व MLC की तस्वीर लगाने पर उठे सवाल✦बिहार में 6,900 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, पटना-आरा और मुजफ्फरपुर समेत इन जिलों में सुधरेगी कनेक्टिविटी

बिना कोरोना पर काबू पाए कार्यक्रम करना त्रासदी को आमंत्रण देना है, आसानी से फैल रहा वायरस

DESK: कोरोना कई देशों में कोहराम मचाए हुए है तो कुछ देशों में कंट्रोल होने की स्थिति में हैं, लेकिन ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि बिना कोरोना को काबू पाए हुई क

बिना कोरोना पर काबू पाए कार्यक्रम करना त्रासदी को आमंत्रण देना है, आसानी से फैल रहा वायरस
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना कई देशों में कोहराम मचाए हुए है तो कुछ देशों में कंट्रोल होने की स्थिति में हैं, लेकिन ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेताया है कि बिना कोरोना को काबू पाए हुई कोई भीड़ वाला कार्यक्रम करना सही नहीं है. इस तरह का कार्यक्रम का मतलब है की आप त्रासदी को आमंत्रण दे रहे हैं. 

पाबंदियों से उब चुके हैं लोग

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस एडहैनम घेब्रियेसुस ने कहा कि हम ये मानते है कि 8 माह में कई पाबंदियां लगी है. इससे लोग अब उब चुके हैं. सामान्य स्थिति में आना चाह रहे हैं, लेकिन अभी खतरा बरकरार है. वायरस आसानी से फैल रहा है. हम चाहते हैं कि स्कूल और ऑफिस खुले, लेकिन सभी सावधानी के साथ खुले. 

खतरा बरकरार

घेब्रियेसुस ने कहा कि यह भी कहना जल्दबाजी होगा की कोरोना का खतरा नहीं है. कोरोना का खतरा बरकरार है. ऐसे में धार्मिक स्थान या भीड़ वाले जगहों को खोलना खतरनाक है. बिना वायरस पर काबू किए इकोनॉमी-सोसायटी खोलने ठीक नहीं है. अगर अनुमति दी जा रही है तो वहां के स्थानीय खतरे को ध्यान में रखना चाहिए. विश्व में कोरोना के 2 करोड़ 56 लाख केस हैं. जिसमें 8 लाख 55 हजार लोगों की कोरोना से अब तक मौत हो चुकी है. 

टैग्स