ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

कोरोना की चपेट में आए ये दिग्गज, पीड़ित एक्टर से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

DESK : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने जद में ले लिया है. इससे बचने के लिए हजार कोशिश के बाद भी लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. इस बीमारी का पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आ

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपने जद में ले लिया है. इससे बचने के लिए हजार कोशिश के बाद भी लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. इस बीमारी का पहला मामला चीन के वुहान शहर में सामने आया था लेकिन अब पुरे विश्व में इसके 145810 मामले सामने आ चुके है. वही भारत में अभी तक 86 लोग संक्रमित पाए गए है.

यहां हम आपको कुछ दिग्गजों के नाम बताने वाले हैं जो कोरोना वायरस के जद में आ गए हैं. 

कोरोना की चपेट में आए ये दिग्गज, पीड़ित एक्टर से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ट्रूडो भी कोरोना वायरस की जद में आ गई हैं. उन्हें आइशोलेसन में रखा गया है. वहीं पीएम भी घर से ही काम कर रहे हैं. कनाडा में अभी तक कोरोना के 142 मामले सामने आए हैं और एक मौत भी हुई है.

कोरोना की चपेट में आए ये दिग्गज, पीड़ित एक्टर से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री नदीन डॉरिस भी कोरोना वायरस के जद में आ गईं हैं. एक बयान जारी कर उन्होंने कहा है कि जैसे ही उन्हें इसके बारे में बताया गया उन्होंने सभी ऐहतियात लेते हुए ख़ुद को अपने घर सभी से अलग कर लिया है. 

कोरोना की चपेट में आए ये दिग्गज, पीड़ित एक्टर से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

हॉलीवुड एक्टर टॉम हैंक्स ऑस्ट्रेलिया में कोरोनावायरस संक्रमण की चपेट में आ गए . शूटिंग के दौरान वे कोरोना वायरस की जद में आ गए. जिसके बाद उनकी पत्नी ने भी कोरोना का टेस्ट कराया,जिसमें उनका भी रिपोर्ट पॉजिटिव आया. 

कोरोना की चपेट में आए ये दिग्गज, पीड़ित एक्टर से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन भी कोरोना की जद में आ गए हैं. जिसके कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ  हो रहे वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं. 

कोरोना की चपेट में आए ये दिग्गज, पीड़ित एक्टर से लेकर मंत्री तक हैं शामिल

यूटा जैज के बॉस्केटबॉल खिलाड़ी रुडी गोबर्ट भी कोरोना के चपेट में आ गए है. उन्होंने एक प्रेस कांफ्रेंस में कोरोना वायरस का मजाक उड़ाया था, जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर उनपर गुस्सा निकाल रहे थे.  लेकिन बाद में परेशानी होने पर उन्हें ही कोरोना संक्रमित पाया गया.