ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

कोरोना के दूसरे लहर की रफ़्तार हुई धीमी, नए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, केवल 18 लाख एक्टिव केस बचे

DESK : देश में कोरोना के दूसरे लहर की रफ़्तार अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है. नए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा

कोरोना के दूसरे लहर की रफ़्तार हुई धीमी, नए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट, केवल 18 लाख एक्टिव केस बचे
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना के दूसरे लहर की रफ़्तार अब धीरे-धीरे कम होती नजर आ रही है. नए मरीजों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन देश में 1 लाख 26 हजार 649 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इस दौरान 2 लाख 54 हजार 879 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी. नए संक्रमितों का आंकड़ा बीते 55 दिनों में सबसे कम है.


इससे पहले 7 अप्रैल को 1 लाख 26 हजार 276 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई हुई थी. इस बीच मौत के आंकड़ों में भी कमी आने लगी है. करीब 35 दिन बाद सोमवार को रोजाना मौत का आंकड़ा 3,000 से नीचे आया. इस दौरान 2,781 संक्रमितों की मौत हो गई. इससे पहले 26 अप्रैल को 2,762 लोगों की जान गई थी. 


एक्टिव मरीजों की संख्या में एक दिन में 1 लाख 31 हजार 31 की गिरावट आई है. अब 18 लाख 90 हजार 975 संक्रमितों का इलाज चल रहा है. बीते 22 दिन में इसमें 18 लाख 50 हजार 327 की कमी आई है. बता दें कि दूसरी लहर में 9 मई को पीक आया था. तब 37 लाख 41 हजार 302 एक्टिव केस थे. 

टैग्स