ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

एक्सपर्ट्स ने फिर एक बार कोरोना के नए लक्षण की पहचान की, जानेंगे तो चौंक जाएंगे

DESK : कोरोना वायरस के हर दिन नए लक्षण सामने आ रहे हैं. शुरुआत में केवल खांसी और बुखार को ही इसके प्रमुख लक्षण बताए गए थे. लेकिन अब इस लिस्ट में हर कुछ दिन पर नए-नए लक्षण जोड़े जा रहे हैं. एक्

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : कोरोना वायरस के हर दिन नए लक्षण सामने आ रहे हैं. शुरुआत में  केवल खांसी और बुखार को ही इसके प्रमुख लक्षण बताए गए थे. लेकिन अब इस लिस्ट में हर कुछ दिन पर नए-नए लक्षण जोड़े जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स ने दावा किया है कि कोरोना से संक्रमित व्यक्ति को बोलने में भी बड़ी दिक्कतें होती हैं.

WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन) के हेल्थ एक्सपर्ट्स ने नई चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को कुछ दिनों से बोलने में काफी परेशानी आ रही है तो, उन लोगों को तुरंत डॉक्टर की मदद लेनी चाहिए और अपना कोरोना टेस्ट करवाना चाहिए. एक्सपर्ट्स ने कहा, 'जरूरी नहीं कि कोरोना के सभी मरीजों में बोलने या संवाद करने की दिक्कत नजर आए. बाकी लक्षणों की तरह ये लक्षण भी छिप सकता है या देरी से सामने आ सकता है.' किसी इंसान में यदि इस तरह के लक्षण दिखने पर आपको बेहद सावधान रहना चाहिए.

बोलने में कठिनाई या किसी तरह की समस्या होना एक चिकित्सा या मनोवैज्ञानिक स्थितियों का भी संकेत हो सकता है. इससे पहले भी कोरोना के कई अजीब से लक्षण सामने आ चुके हैं. डॉक्टर्स ने पहले भी जुबान से स्वाद गायब होने, कान में दबाव होने, पैरो में सुजन और बैगनी दाने होना या फिर सूंघने की शक्ति समाप्त होना जैसे लक्षणों का खुलासा किया था.


बता दें कि कोरोना पर शोध करने वाली एक प्रमुख डॉक्टर ऐली ब्राउन ने अपनी स्टडी में साफतौर पर कहा था कि कोविड-19 में मेंटल स्ट्रेस का खतरा काफी बढ़ जाता है. यही कारण है कि कोविड-19 के कई मरीज बोलने, सुनने या जुबान से स्वाद को पहचानने की शक्ति खो बैठते हैं. लोगों में साइकोसिस की जांच के लिए वैज्ञानिकों ने MERS और SARS वायरस का परीक्षण किया था.