ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

कोरोना से हुई पति की मौत, पत्नी ने भी बेटे-बेटी के संग किया सुसाइड

DESK : देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन अब बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. वहीं देश में कोरोना वायरस से अब बड़ी संख्या मे

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन अब बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है. वहीं देश में कोरोना वायरस से अब बड़ी संख्या में लोगों की जान भी जा रही है. 

इन सब के बीच आंध्र प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां पति के कोरोना से मौत हो जाने के बाद पत्नी ने बच्चों के साथ आत्महत्या कर ली. मामला बेस्ट गोदावरी के राजमुंदरी का है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने सुसाइड कर लिया.

बताया जाता है कि घर के मुखिया 52 साल के नरसैया की चार दिन पहले कोरोना संक्रमण से मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार नरसैया की मौत के बाद घर के लोग डिप्रेशन में थे. उनके रिश्तेदारों और दोस्तों ने उनसे दूरी बना ली थी. इसक कारण परिवार और परेशान हो गया. इसके बाद परिवार के बाकि बचे सदस्यों ने सुसाइड कर लिया.  मां, बेटा और बेटी ने गोदावरी नदी में पुल से छलांग लगा दी. जिसके  तीनों की मौत हो गई. मृतकों में बेटे नरसिंह फणीकुमार (25), बेटी लक्ष्मी अपर्णा और मां पैरिमी स्नूनीता (50) शामिल है. सुसाइड की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां से उनकी कार बरामद की गई है.  शवों की तलाश जारी है.