ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

कोरोना के कारण छोटा हो सकता है संसद का बजट सत्र, कई पार्टियों के सांसद ने सत्र में शामिल होने से किया इनकार

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए संसद का बजट सत्र छोटा हो सकता है. सरकार इस बात पर गंभीरता से विचार कर रही है कि बजट सत्र को छोटा कर दिया जाए. सूत्रों स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए संसद का बजट सत्र छोटा हो सकता है. सरकार इस बात पर गंभीरता से विचार कर रही है कि बजट सत्र को छोटा कर दिया जाए. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संसद सत्र को 31 मार्च के पहले खत्म किया जा सकता है. बजट सत्र 3 अप्रैल को खत्म होना है लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार पहले ही बजट पारित कर सत्र को छोटा कर सकती है.

आपको बता दें कि लंबे बजट सत्र का दूसरा चरण फिलहाल चल रहा है. पिछले दिनों बीजेपी सांसद दुष्यंत सिंह के संसद पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया था. दुष्यंत सिंह उस पार्टी में मौजूद थे जो कोरोना  से इनफेक्टेड सिंगर कनिका कपूर ने दी थी. हालांकि दुष्यंत सिंह की रिपोर्ट बाद में नेगेटिव पाई गई लेकिन हालात ऐसे बने कि पूरे संसद भवन को सेनीटाइज करना पड़ा.

उधर कई पार्टियों के सांसदों ने साफ तौर पर कह दिया है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए वह संसद के सत्र में शामिल नहीं होंगे. तृणमूल कांग्रेस शिवसेना और एनसीपी के सांसदों ने सत्र की बैठकों में शामिल होने से इंकार कर दिया है. तृणमूल कांग्रेस ने बजट सत्र की कार्यवाही जल्द खत्म करने की मांग की है. कयास लगाए जा रहे हैं कि बजट सत्र को लेकर आज ही कोई बड़ा फैसला हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो 12 दिन पहले ही बजट सत्र कोरोना वायरस के कारण खत्म हो जाएगा.