ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोनो से डरे दंपत्ति ने किया सुसाइड, डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने से किया इंकार

AMRITSAR : कोरोना वायरस का खौफ लोगों के मन में अंदर तक बढ़ता जा रहा है। कोरोना का खौफ ऐसा है कि अमृतसर के एक दंपति ने इससे डरकर खुदकुशी कर ली। पंजाब के अमृतसर में कोरोना वायरस के ल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

AMRITSAR : कोरोना वायरस का खौफ लोगों के मन में अंदर तक बढ़ता जा रहा है। कोरोना का खौफ ऐसा है कि अमृतसर के एक दंपति ने इससे डरकर खुदकुशी कर ली। पंजाब के अमृतसर में कोरोना वायरस के लक्षणों से डरे पति पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। अपने सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि हम कोरोना वायरस के कारण नहीं मरना चाहते लेकिन हमें कोरोना की टेंशन हो गई थी। 


यह घटना अमृतसर के बाबा बकाला स्थित सठियाला गांव की है जहां गुरजिंदर कौर और उनके पति बलविंदर सिंह ने सुसाइड किया है। पति बलविंदर सिंह की उम्र 65 साल और पत्नी गुरजिंदर कौर की उम्र 63 साल थी। दोनों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी है। 


इन दोनों की मौत के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है लेकिन डॉक्टरों ने इनके शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया है। इससे पहले बुधवार को उत्तर प्रदेश के शामली में कोरोना का एक संदिग्ध मरीज ने आत्महत्या कर ली थी। यह युवक 2 दिन पहले ही अपने गांव पहुंचा था और सांस लेने में तकलीफ के बाद उससे क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया था जहां उसने सुसाइड कर लिया। दिल्ली में तबलीगी जमात के मरकज से निकाले गए एक शख्स ने भी आत्महत्या की असफल कोशिश की थी। यह घटनाएं बताने को काफी है कि कोरोना का ख़ौफ़ किस तरह आम आदमी के जेहन में अंदर तक जा बैठा है।

टैग्स