ब्रेकिंग
Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar News : लखीसराय में जुआरियों का पुलिस पर हमला! दारोगा का सिर फटा, महिला सिपाही समेत 6 पुलिसकर्मी घायल✦Anant Singh : अनंत सिंह की सलामती के लिए गांव में गूंज रहा सुंदरकांड, 108 लोग कर रहे पाठ; 10 नवंबर को होगा समापन, जानिए क्यों संकट में हैं मोकामा विधायक✦दीपावली पर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं! अवैध पटाखा बिक्री से लेकर असामाजिक गतिविधियों तक पर रहेगी नजर✦IRCTC News : ट्रेन में खाना ऑर्डर करने से पहले सावधान! IRCTC ने जारी की 13 वेबसाइटों की लिस्ट, कहीं ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो जाएं आप ...

कोरोना के एक्टिव केस हुए कम, लेकिन डरा रहे हैं मौत के आंकड़े, पिछले 24 घंटे में 1192 की चली गई जान

DELHI : भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार चौथे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है. देश में सोमवार को 959 लोगों की मौत हुई थी तो रविवा

कोरोना के एक्टिव केस हुए कम, लेकिन डरा रहे हैं मौत के आंकड़े, पिछले 24 घंटे में 1192 की चली गई जान
First Bihar
2 मिनट

DELHI : भारत में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं. लेकिन चिंता की बात ये है कि लगातार चौथे दिन मौत के आंकड़ों में इजाफा हुआ है. देश में सोमवार को 959 लोगों की मौत हुई थी तो रविवार को 893, शनिवार को 871 मरीजों ने दम तोड़ा था. 


वहीं केसों की बात करें, तो मंगलवार को 1.67 लाख केस, सोमवार को 2.09 लाख केस सामने आए. इससे पहले रविवार को 2,34,281 नए मामले सामने आए थे. वहीं, शनिवार को कोरोना के 235532 केस दर्ज किए गए थे. 


भारत में सोमवार की तुलना में कोरोना के 20.4% केस कम हुए हैं. अब तक देश में कोरोना के 4,14,69,499 केस सामने आ चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख से कम केस सामने आए हैं. यहां सोमवार को 1,67,059 नए मामले सामने आए. वहीं, इस दौरान 1192 लोगों ने दम तोड़ दिया. 


भारत में रिकवरी रेट 94.6% हो गया है. पिछले 24 घंटे में देश में 2,54,076 मरीज ठीक हुए. अब तक 3,92,30,198 ठीक हो चुके हैं. एक्टिव केस 17,43,059 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में एक्टिव केस 88,209 कम हुए हैं. देश में अब तक 1,66,68,48,204  वैक्सीन की डोज लग चुकी है.