ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

कोरोना का टीका बना रही भारतीय कंपनी का दावा, सितंबर तक मिलने लगेगा टीका, 1000 होगी कीमत

DESK : दुनियाभर में जारी कोरोना के कहर के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. यदि सबकुछ ठीक रहा और ट्रायल सफल रहा तो इस साल सितंबर या अक्टूबर में कोरोना का टीका भारत में आ सकता है. भार

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : दुनियाभर में जारी कोरोना के कहर के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है. यदि सबकुछ ठीक रहा और ट्रायल सफल रहा तो इस साल सितंबर या अक्टूबर में कोरोना का टीका भारत में आ सकता है. भारत में कोरोना का टीका तैयार करने में लगे पुणे के सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अडर पूनावाला ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह टीका बाजार में 1000 रुपये में मिल सकता है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अडर पूनावाला ने कहा कि इनकी कंपनी रिस्क लेते हुए कोरोना के टीके के एडवांस परीक्षण से पहले ही इसके उत्पादन की कोशिश करेंगी और यह तैयार हो गया है. अगले महीने के अंत से ही इसका उत्पादन शुरू हो सकता है और ट्रायल सफल रहा तो सितंबर-अक्टूबर तक बाजार में टीके आ जाएंगे.  उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में अभी  टीके के क्लीनिकल ट्रायल की घोषणा की गई है, लेकिन हमने उत्पादन की पहल कर दी है. इसके पीछे कारण यह है कि यदि ट्रायल सफल रहता है तो तुरंत इसे बाजार में उपलब्ध कराया जाए. 

अडर पूनावाला ने कहा कि 'हमारे केंद्र कोविड-19 का टीका बनाने के लिए तैयार हैं और हमने उन्हें पूरी तरह से टीका बनाने के काम में ही लगा दिया है. पुणे के अपने कारखाने में हमने 500-600 करोड़ रुपये का निवेश किया है. इसके अलावा अगले 2-3 साल में पूरी तरह से कोविड-19 का ही टीका बनाने के लिए एक नया कारखाना स्थापित कर लेंगे.हमारे मौजूदा ईकाइयों में अगले तीन हफ्ते में उत्पादन शुरू हो जाएगा. हम हर महीने 40 से 50 लाख डोज बनाएंगे. इसके बाद उत्पादन बढ़ाकर हर महीने 1 करोड़ तक कर देंगे. सितंबर-अक्टूबर तक उत्पादन बढ़कर हर महीने 4 करोड़ तक पहुंच सकता है. बाद में इसे हम दूसरे देशों भी निर्यात करेंगे.'

बताया जा रहा है कि इस संस्थान की स्थापना 1966 में की थी. सीरम इंस्टीट्यू  दुनिया की सबसे बड़ी टीका बनाने वाली कंपनी है. यह कंपनी हर साल 1.5 अरब डोज तैयार करती है. 

टैग्स