ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 2.95 लाख से ज्यादा नए मरीज, 2023 मौतें

DESK : देश में बीते 24 घंटे के अन्दर कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है. 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने के बाद देश भर में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं बीते 24 घंट

कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा, एक दिन में मिले रिकॉर्ड 2.95 लाख से ज्यादा नए मरीज, 2023 मौतें
First Bihar
2 मिनट

DESK : देश में बीते 24 घंटे के अन्दर कोरोना का अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया है. 2 लाख 95 हजार से अधिक नए मामले सामने के बाद देश भर में हड़कंप मच गया है. इतना ही नहीं बीते 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है. एक दिन में कोरोना के नए मामले और मौत का यह रिकॉर्ड है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर यही रफ्तार रही तो आने वाले दिनों में हर रोज 5 लाख केस सामने आ सकते हैं.


स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 2 लाख 95 हजार 41 नए केस सामने आए हैं और 2 हजार 23 लोगों की मौत हुई है. देश में कुल मामलों की संख्या 1,56,16,130 हो गई है, जिसमें से 182,553 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस समय देश में एक्टिव केस की संख्या 21,57,538 है और अब तक 1,32,76,039 लोग रिकवर कर चुके हैं.


देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले महाराष्ट्र से सामने आये हैं. बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के 62 हजार 97 नए मामले आए, जबकि कोरोना के चलते 519 लोगों की जान गई.वहीं, दिल्ली, यूपी, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में भी तेजी से रिकॉर्ड मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. 

टैग्स