ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

एक शख्स ने मरने से पहले 23 लोगों में फैलाया कोरोना, 15 गांव सील

DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया है. पर अभी भी कुछ लोग इसे समझने को तैयार नहीं है. लोग लॉकडाउन को पालन

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

DESK : पूरे देश में कोरोना का कहर जारी है. कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन बुलाया है. पर अभी भी कुछ लोग इसे समझने को तैयार नहीं है. लोग लॉकडाउन को पालन नहीं कर रहे हैं और बेवजह घर से निकल रहे हैं. उनके लिए पंजाब के बलदेव सिंह की हिस्ट्री जाननी जरुरी है, जिसने 6 दिन में 23 लोगों को कोरोना संक्रमित कर दिया और इसकी वजह से 15 गांवों को सील कर दिया गया है. बलदेव के संपर्क में 100 से ज्यादा लोग आए थे, लेकिन अभी तक सिर्फ 23 लोगों का ही टेस्ट पॉजिटिव आया है. 


  बलदेव सिंह पंजाब के नवांशहर के एक गुरुद्वारे में पाठी थे. वे कुछ दिन पहले ही जर्मनी गए थे और भाया इटली होकर भारत लौटे थे. विदेश से आने के बाद भी उन्होंने वहां पाठ किया और लोगों में प्रसाद भी बांटा. कुछ दिन बाद ही उनकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उसका टेस्ट किया गया और वे कोरोना पॉजिटिव मिले. इलाज के दौरान ही 18 मार्च को उनकी मौत हो गई.

21 मार्च को बलदेव सिंह के 3 बेटे, 2 बेटियों 1 पोती और 1 साथी को कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला.  22 मार्च को 2 बहुओं, 2 पोतियों, 2 साथियों और सरपंच को कोरोना पीड़ित होने का पता चला. 23 मार्च को पोते के कोरोना पीड़ित होने का पता चला और 24 मार्च को 1 दोहते, 2 पोते, 1 साढ़ू, साढ़ू के बेटे और सरहज के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला है. जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मचा है. सरकार ने 15 गांवों को सील कर दीया है. आप इस केस से समझ सकते हैं कि कोरोना का चेन कितना बड़ा है और उसे तोड़ना क्यों जरुरी है. अगर अभी भी आप लॉकडाउन का पालन नहीं करते हैं तो सोचिए आप अपने लिए, अपने परिवार के लिए और समाज के लिए बुरा कर रहे हैं. इसलिए कोरोना के चेन को समझिए औक इसे ब्रेक करने के लिए घर में ही रहिए.