ब्रेकिंग
सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां

Corona : बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला, दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी

DESK : कोरोना की नई लहर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब 12 साल से छोटे बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन

Corona : बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा फैसला, दो वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल को मिली मंजूरी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : कोरोना की नई लहर को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है। अब 12 साल से छोटे बच्चों को भी कोरोना का टीका लगाया जाएगा। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। इस फैसले को देश में टीकाकरण अभियान के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस फैसले से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी लाभ मिलेगा।


अभी तक केवल 12 साल से ऊपर तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। अब 6 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चों का भी वैक्सीनेशन संभव हो सकेगा। बताया जा रहा है कि 5 से 12 साल के बच्चों को  बॉयोलॉजिकल ई की वैक्सीन Corbevex और 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin का टीका लगाया जाएगा। DCGI ने इनको आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है।


फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वैक्सीनेशन कब से शुरू होगा। संभावना जताई जा रही है कि कोविड-19 टीकाकरण को लेकर 27 अप्रैल को होने वाली पीएम मोदी की बैठक में इसपर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि इस बार बच्चे कोरोना के XE वैरिएंट की चपेट में आ रहे हैं। स्कूलों के खुलने के बाद संक्रमण के मामलों में बढोतरी क आशंका जताई जा रही है।

टैग्स