ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी, कांग्रेस महासचिव ने अमित शाह को लिखा पत्र, बीजेपी नेता पर कार्रवाई की मांग

कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने बीजेपी नेता प्रिंटू महादेव पर केस दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह विपक्ष के नेता के खिलाफ सोची-समझी साजिश है. अमित शाह से भाजपा नेता पर कार्रवाई करने की मांग की।

DELHI
FIR दर्ज करने की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DELHI: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक डिबेट प्रोग्राम में बहस के दौरान जान से मारने की धमकी दी गई है। इसे लेकर कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी और बीजेपी प्रवक्ता के खिलाफ त्वरित कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि आरोपी पर केस दर्ज नहीं होता है और कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तब समझा जाएगा कि ये राहुल गांधी के खिलाफ सरकार की मिलीभगत है.


दरअसल ABVP नेता पिंटू महादेव ने केरल में एक न्यूज चैनेल पर लद्दाख हिंसा विषय पर चल रही बहस के दौरान कहा था कि राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी। भाजपा नेता के इस बयान से कांग्रेस नेताओं में आक्रोश देखने को मिल रहा है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने कहा कि वे राहुल गांधी को खत्म करना चाहते हैं। भारत की जनता ऐसा होने नहीं देगी। राहुल गांधी किसी के सामने झुकते नहीं है, क्योंकि वे सांप्रदायिकता और फासीवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। 


वही बीजेपी नेता के इस बयान से आहत कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी। कहा कि BJP प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई नहीं की गयी तब राहुल गांधी के खिलाफ हिंसा में मिलीभगत माना जाएगा। वेणुगोपाल ने अपने पत्र में लिखा कि यह धमकी किसी छोटे पदाधिकारी की लापरवाही भरा रिएक्शन नहीं है। यह जानबूझकर फैलाए गए नफरत के जहरीले वातावरण का असर है। जो विपक्ष के नेता को असुरक्षित बनाता है। 


अब यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप बताएं आपकी पार्टी और सरकार किस विचारधारा के पक्ष में हैं। वेणुगोपाल ने अमित शाह को लिखे गये पत्र में आगे लिखा कि क्या आप खुलेआम आपराधिक धमकी, जान से मारने की धमकियों और हिंसा की राजनीति का समर्थन करते हैं जो भारत के सार्वजनिक जीवन में जहर घोल रही है? एक नेता, जिसने अपने परिवार के दो सदस्यों को हत्याओं में खो दिया, उसकी सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करके यह सरकार आग से खेल रही है।


अगर कोई एक्शन नहीं हुआ, तो विपक्ष के नेता के खिलाफ हिंसा को वैध और सामान्य बनाने का लाइसेंस देना, केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में आपकी शपथ का गंभीर उल्लंघन होगा। वेणुगोपाल ने कहा कि हिंसा भड़काने के एक बेशर्म कृत्य में ABVP नेता पिंटू महादेव ने खुलेआम यह घोषणा किया कि राहुल गांधी के सीने में गोली मार दी जाएगी। यह ना तो जुबान फिसली है और ना ही लापरवाही से कही गयी अतिशयोक्ति। यह विपक्ष के नेता और भारत के अग्रणी राजनेताओं में से एक के खिलाफ एक सोची समझी और खौफनाक मौत की धमकी है।