ब्रेकिंग
NEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंजNEET Success Story: MBBS सीट छोड़ चुना BAMS, 2 बार UPSC प्रीलिम्स पास कर बनीं सफल आयुर्वेद डॉक्टरहत्याकांड की CID जांच शुरू, DIG जयंत कांत के नेतृत्व में टीम ने किया घटनास्थल का दौराफर्जी आधार बनाने वाले नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा एक्शन, साइबर कैफे और कंप्यूटर दुकान पर छापेमारी; दो गिरफ्तारनिर्माणाधीन एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, अचानक नीचे गिरी भारी शटरिंग; बाइक सवार दबा‘कम से कम कपड़े तो पहन लेते…’ अंडरगारमेंट्स वाले वीडियो पर CM रेखा गुप्ता ने AAP विधायक पर कसा तंज

कांग्रेस ने की ममता सरकार को बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

KOLKATA: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. पार्टी के लोकसभा में नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्य में

FirstBihar
Rajnish Singh
2 मिनट

KOLKATA: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है. पार्टी के लोकसभा में नेता और सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्र सरकार से ममता सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यस्था की खराब हालत को देख केंद्र सरकार से यह मांग की है.

बता दें कि मुर्शिदाबाद में संघ से जुड़े एक शख्स, उसकी गर्भवती पत्नी और उसके आठ साल के बेटे की हत्या के बाद राज्य में सियासत गरमा गई है. सभी विपक्षी पार्टियों ने इस घटना की कड़ी आलोचना करते हुए इसके लिए ममता की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है.

आरएसएस कार्यकर्ता प्रकाश पॉल एक स्कूल में 20 साल से शिक्षक थे. वे अपनी पत्नी और आठ साल के बेटे के साथ जियागंज इलाके में रहते थे. बुधवार रात तीनों की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद आरएसएस और बीजेपी ने घटना के विरोध में मार्च निकालने का एलान किया है.