ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

कांग्रेस मीटिंग में जासूसी से परेशान हुईं सोनिया, बड़े नेताओं को भी मोबाइल फोन लाने की नहीं दी इजाजत

DELHI : व्हाट्सएप जासूसी कांड से अलग कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पार्टी की बड़ी बैठकों में जासूसी से परेशान हैं। दरअसल पिछले दिनों पार्टी की सभी बड़ी बैठको में हो रही गतिविध

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : व्हाट्सएप जासूसी कांड से अलग कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी पार्टी की बड़ी बैठकों में जासूसी से परेशान हैं। दरअसल पिछले दिनों पार्टी की सभी बड़ी बैठको में हो रही गतिविधियां रियल टाइम पर बाहर लीक हो रही थीं। अंदर सोनिया पार्टी के नेताओं के साथ बैठक कर रही थीं और बाहर मीडिया में बैठक की हर खबर ब्रेक हो रही थी। 

कांग्रेस मीटिंग की खबरें लीक होने से परेशान आलाकमान सोनिया गांधी ने अब बड़े नेताओं को ही बैठक में मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी है। रविवार को दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हुई अहम बैठक में जाने से पहले सभी छोटे-बड़े नेताओं का मोबाइल फोन बाहर ही रखवा दिया गया। सोनिया गांधी यह बात नहीं भूली हैं कि अगस्त में कार्यसमिति की बैठक के दौरान जब उन्हें दोबारा कांग्रेस अध्यक्ष पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई तो बैठक खत्म होने से पहले ही यह खबर लीक कर दी गई।

बैठक की अंदरूनी बातों को मीडिया में लीक नहीं किए जाने के लिए पार्टी की तरफ से एक बयान भी जारी किया गया था लेकिन उसका कोई असर होता नहीं देख बैठकों में मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है।



टैग्स