ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

Coldrif कफ सिरप कांड: 20 बच्चों की मौत का जिम्मेदार कंपनी का मालिक रंगनाथन गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में जहरीली Coldrif कफ सिरप पीने से 20 बच्चों की मौत के मामले में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को चेन्नई से गिरफ्तार किया। कफ सिरप में घातक डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया था, जिससे बच्चों की किडनी फेल..

MP
SIT की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHOPAL: कफ सिरप पीने से बीते दिनों 20 बच्चों की मौत हो गयी थी। मौत के जिम्मेदार कफ सिरप के मालिक रंगनाथन को एसआईटी ने चेन्नई से अरेस्ट किया है। रंगनाथन पर 20 हजार रूपये का इनाम रखा गया था। पुलिस उप महानिरीक्षक ने यह घोषणा की थी कि जो कोई भी रंगनाथन के बारे में पुलिस को बतायेगा उसे 20 हजार का इनाम दिया जाएगा। आखिरकार चेन्नई पुलिस की मदद से उसे चेन्नई से ही गिरफ्तार किया गया। 


जहरीली दवा Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक को रंगनाथन की तलाश पुलिस उस वक्त से कर रही थी जब बच्चों की मौत कफ सिरप से हुई। मध्य प्रदेश पुलिस की सात सदस्यीय SIT ने श्रीसन कंपनी के चेन्नई स्थित रजिस्टर्ड ऑफिस और कांचीपुरम में स्थित फैक्टरी में छापेमारी की। तमिलनाडु सरकार ने भी प्रतिबंधित कफ सिरप Coldrif का प्रोडक्शन करने वाली कंपनी के प्लांट को सील कर दिया। साथ ही कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी थी। 


बता दें कि पिछले दिनों मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप के पीने से कई बच्चों की किडनी खराब हो गई थी। इलाज के दौरान अब तक कुल 20 बच्चों की मौत हो चुकी है। बीस बच्चों की मौत के बाद केरल और मध्य प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों ने भी इस जहरीले कफ सिरप पर प्रतिबंध लगा दिय। तमिलनाडु सरकार ने एक अक्टूबर से ‘कोल्ड्रिफ’ कफ सिरप की बिक्री पर प्रतिबंध लगाते हुए दवा के स्टॉक को बाजार से हटाने का आदेश दे दिया।


वही मध्य प्रदेश पुलिस की SIT इस मामले की जांच के लिए चेन्नई पहुंची थी। Coldrif कफ सिरप बनाने वाली कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक रंगनाथन को अशोक नगर थाना क्षेत्र से चेन्नई पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इस कफ सिरप में 46.2 प्रतिशत डायएथिलीन ग्लाइकॉल पाया गया था। जो एक जहरीला केमिकल है।


 Coldrif सिरप के पीने से किडनी फेल होने का प्रमुख कारण बताया गया।। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स इस कफ सिरप को बनाती है। जिसका इस्तेमाल बच्चों के सर्दी-खांसी के इलाज में किया जाता था। लेकिन इसे पीने के बाद अब तक 20 बच्चों की मौत हो गयी। बच्चों की मौत के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया और चेन्नई पुलिस की मदद से कंपनी के मालिक रंगनाथन को चेन्नई से अरेस्ट किया।