ब्रेकिंग
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦बिहार में नवरात्रि के पहले दिन बड़ा हादसा: हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आई ट्रॉली, दो बच्चों की मौत; एक दर्जन से अधिक बच्चे झुलसे

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखा..

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को

सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, ट्वीट कर लिखा..
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. पीएम मोदी के 72 वें जन्मदिन के मौके पर नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है.. माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है.




प्रधानमंत्री को जन्मदिन के मौके पर बधाई देने के लिए सुबह से तांता लगा हुआ है. सोशल मीडिया के जरिए लगातार राजनेता प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के अलावे कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी प्रधानमंत्री को बधाई दी है. नीतीश कुमार ने भी सुबह सवेरे ही प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है. हालांकि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने खबर लिखे जाने तक पीएम को जन्मदिन की बधाई नहीं दी थी.




जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. आरसीपी सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर पीएम को बधाई देते हुए लिखा.. भारत के यशस्वी एवं लोकप्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं. पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई देने के मामले में आरसीपी सिंह नीतीश कुमार से 2 मिनट पहले रहे हैं. आरसीपी सिंह ने सुबह 8:09 पर पीएम को बधाई दी जबकि नीतीश कुमार ने 8:11 पर पीएम मोदी को ट्वीट करके बधाई दी.




प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू में भी बधाई दी है. इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई दी है.

टैग्स