ब्रेकिंग
RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले✦RSS पर भड़के तेजस्वी यादव, कहा..अंग्रेजों के सामने पैंट गीली हो जाती थी ✦नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी में अचानक बाढ़, 5-7 मकान बहने की सूचना; बिहार में अलर्ट✦छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार✦थाने की हाजत से कैदी फरार, ड्यूटी पर तैनात दो चौकीदारों पर गिरेगी गाज; SDPO ने दिए जांच के आदेश✦मृत जवान सोनू सिंह के परिजनों से मिले चिराग पासवान, परिवार को दी आर्थिक सहायता; CJP के प्रदर्शन पर भी बोले

छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार

Bihar Crime News: बिहार के अररिया में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने पहुंची एसटीएफ की टीम पर हमले का मामला सामने आया है। नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर हुई इस घटना में छह जवान घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मुखिया प्रतिनिधि

छापेमारी करने गई बिहार STF की टीम पर तस्करों का हमला, 6 जवान घायल, मुखिया प्रतिनिधि समेत 3 गिरफ्तार
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: अररिया जिले में मादक पदार्थ तस्करों को पकड़ने गई एसटीएफ की टीम पर हमले का मामला सामने आया है. नरपतगंज-फारबिसगंज फोरलेन पर थलहा नहर के पास रविवार दोपहर हुई इस घटना में छह जवान घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी की जा रही है.


मामला नरपतगंज थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, एसटीएफ की टीम को मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर टीम खैरा पंचायत के देवीगंज स्टेशन के पास छापेमारी करने पहुंची थी. इस दौरान पुलिस ने दयानंद साह और अनिल साह को गिरफ्तार किया. इसके बाद गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर खैरा गढ़िया पंचायत के पास फोरलेन पर मादक पदार्थों की बरामदगी के लिए कार्रवाई की जा रही थी.


पुलिस के अनुसार, इसी दौरान खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उमर फारूक और उनके सहयोगियों समेत अन्य लोगों ने एसटीएफ की टीम पर हमला कर दिया. आरोप है कि हमलावरों ने जवानों के साथ लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से मारपीट की. अचानक हुए हमले के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और जवानों को वहां से निकलने में परेशानी हुई.


घटना के दौरान 10 राउंड से अधिक गोली चलने की भी सूचना सामने आई है. हालांकि, फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किन लोगों की भूमिका रही, इसकी जांच की जा रही है. फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के अनुसार, शुरुआती जानकारी में आत्मरक्षा में गोली चलाए जाने की बात सामने आई है. तस्करों की ओर से भी फायरिंग किए जाने की आशंका की जांच की जा रही है.


हमले के दौरान एसटीएफ की बोलेरो गाड़ी के साथ एक सफेद रंग की टोयोटा ग्लैंजा कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की.


पुलिस ने इस मामले में दयानंद साह, राजकुमार साह और जुल्फिकार को गिरफ्तार किया है. दयानंद साह देवीगंज वार्ड संख्या-13, राजकुमार साह खैरा गढ़िया वार्ड संख्या-13 और जुल्फिकार मधुरा पलार वार्ड संख्या-14 के निवासी बताए गए हैं. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके.


हमले में घायल एसटीएफ के छह जवानों को इलाज के लिए नरपतगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. घायल जवानों में अमरजीत कुमार भारद्वाज, लोकेश कुमार, मंजेश कुमार, नीरज कुमार, राम जुलम कुमार और मुकेश कुमार के नाम शामिल हैं. इनमें चार जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है.


घटना की जानकारी मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मौके का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल जाकर घायल जवानों से भी जानकारी ली. इस दौरान नरपतगंज, फुलकाहा और बथनाहा थानों की पुलिस भी अस्पताल पहुंची.


एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि एसटीएफ की टीम पर हमले के मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अन्य आरोपितों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और फायरिंग से जुड़े तथ्यों का भी पता लगाया जा रहा है.


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि मादक पदार्थों की बरामदगी के दौरान विवाद कैसे बढ़ा और हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.