ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

CM कमलनाथ बोले बीजेपी ने मेरे खिलाफ पहले ही दिन से रची साजिश, सिंधिया के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या

BHOPAL: मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल सेवा का मौका मिला, लेकिन मुझे तो 15 माह ही सेवा का मौका मिला. मैंने प्रदेश की सेवा की. लेकिन बीजेपी पहले ही दिन स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL: मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को 15 साल सेवा का मौका मिला, लेकिन मुझे तो 15 माह ही सेवा का मौका मिला. मैंने प्रदेश की सेवा की. लेकिन बीजेपी पहले ही दिन से मेरे खिलाफ साजिश करती रही. 


बीजेपी ने मेरे 22 विधायकों को कर्नाटक में बंधक बनाए हुए हैं. देश की जनता रोज देख रही है. इसको लेकर बीजेपी ने करोड़ों रुपए खर्च किया है. सिंधिया के साथ मिलकर बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की है. 

अपने कामों को गिनाया

सीएम कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार सत्ता में आते ही किसानों की कर्ज माफी करना शुरू कर दिया है. इससे हजारों किसानों को राहत मिली, लेकिन यह बीजेपी को रास नहीं आई. प्रदेश में निरंतर निवेश होता रहा.  मैंने प्रदेश के लोगों के लिए कभी झूठा वादा नहीं किया. 15 माह में कोई घोटाला नहीं हुआ. किसी तरह की गड़बड़ी नहीं होने दी. बीजेपी के आगे न हम झुकेंगे न डरेंगे. मुझे बीजेपी का प्रमाण पत्र नहीं चाहिए. मुझे जनता का प्रमाण पत्र पर विश्वास हैं.

मेरे हौसले को हरा नहीं सकते

सीएम कमलनाथ ने कहा कि बीजेपी को लगता है कि वह जीत जाएंगे. वह मेरे हौसले को हराना चाहते हैं, लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि वह इसमें कामयाब नहीं होंगे. मेरे हौसले को बीजेपी तोड़ नहीं सकती हैं. 9 मार्च को बीजेपी 16 विधायकों को ले गई.  किस जहाज से ले गए, उसका पैसा कौन दिया है.