ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

हॉस्पिटल में चूहों ने कुतर दिया कोरोना मरीज का शव, डॉक्टर बोले- आई एम सॉरी

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में हॉस्पिटल से कई चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ताजा मामला इंदौर के एक अस्पताल का है, जहां 87 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई. जिसके बाद उनका शव हॉस्पिटल म

हॉस्पिटल में चूहों ने कुतर दिया कोरोना मरीज का शव, डॉक्टर बोले- आई एम सॉरी
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना संकट के इस दौर में हॉस्पिटल से कई चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. ताजा मामला इंदौर के एक अस्पताल का है, जहां 87 साल के एक बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई. जिसके बाद उनका शव हॉस्पिटल में ही रखा गया था, लेकिन अस्पताल में उनके शव को चूहों ने कुतर दिया. परिजनों ने शव को देखा तो जमकर हंगामा मचाया. 

बताया जा रहा है कि  इंदौर यूनिक हॉस्पिटल में विनय नगर जैन कॉलोनी में रहने वाले बुजुर्ग को चार दिन पहले इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. रविवार की सुबह तक वे ठीक थे, लेकिन कुछ देर बाद अस्पताल से सूचना आई कि उनकी मौत हो गई है.  

परिवार वाले जब शव लेने अस्पताल पहुंचे तो उनसे शव की हालात देखी नहीं गई. बॉडी के कान, आखें, नाक, उंगलियां चूहे खा गए थे. अस्पताल प्रशासन ने लाश को सही तरीके से नहीं रखा था. शव की हालत देखकर हर कोई दंग रह गया.  परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल ने करीब एक लाख रुपये लेने के बाद ही शव परिवार को सौंपा. वहीं यह बात सामने आने के बाद अस्पताल  के मालिक डॉक्टर प्रमोद नीमा ने परिजनों से माफी मांगी है और पैसे लौटाने की बात कही है. लेकिन यह मामला सामने आते ही इंदौर के कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं.