ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

चीन से बेनतीजा रही बातचीत, अलर्ट पर भारतीय सेना, आज जारी होगी शहीदों की सूची

DESK : लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय सेना अलर्ट पर है. आ रही जानकारी के अनुसार कल से अब तक हो रहे समझौते की कोशिश का कोई खास असर नहीं हुआ है. सीमा पर तनावपूर्ण हालात बने ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर भारतीय सेना अलर्ट पर है. आ रही जानकारी के अनुसार कल से अब तक हो रहे समझौते की कोशिश का कोई खास असर नहीं हुआ है. सीमा पर तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं. 

चीन से बातचीत बेनतीजा होने के बाद एलएसी के दूसरे हिस्सों में भी सेना अलर्ट मोड में आ गई है. वहीं भारतीय सेना की तरफ से आज शहीद हुए 20 जवानों का नाम जारी किया जाएगा. 

बता दें कि 15-16 जून की रात भारत सैनिकों का दल कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू की अगुवाई में चीनी कैंप में गया था. भारतीय दल कोई हथियार लेकर नहीं गया था. जहां चीनी सैनिकों ने बॉल्डर, पत्थर, कंटीले तारों और कील लगे डंडों से भारतीय सैनिकों पर हमला बोला. जिसमें कर्नल सहित 20 जवान शहीद हो गए. जिस जगह झड़प हुई है उसके ठीक नीचे उफनती हुई श्योक नदी बहती है. कई सैनिकों के नदी में बहने की खबर है. भारत की तरफ से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, 20 जवान शहीद हुए हैं.