ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

चीन में फिर बिकने लगा चमगादड़, कोरोना खत्म नहीं हुआ और मीट मार्केट वापस खुल गया

DESK : कोरोना ने दुनियां में त्राहिमाम मचा रखा है. कोरोना के इस संकट ने अब तक विश्व में 31 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. दुनियां भर में 6 लाख 79 हजार लोग इसकी चपेट में आ ग

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : कोरोना ने दुनियां में त्राहिमाम मचा रखा है. कोरोना के इस संकट ने अब तक विश्व में 31 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं. दुनियां भर में 6 लाख 79 हजार लोग इसकी चपेट में आ गए हैं. इस जानलेवा वायरस की शुरुआत चीन से हुई थी. जहां वुहान में जब कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा था तो चीन ने कई बदनाम मार्केट को बंद करने का आदेश दिया था. ऐसा समझा जाता है कि वुहान में मौजूद सी फुड मार्केट से ही कोरोना वायरस इंसानों में आया.

चीन में फिर बिकने लगा चमगादड़, कोरोना खत्म नहीं हुआ और मीट मार्केट वापस खुल गया


भारत में भी कोरोना के दर से लोगों नॉन वेज खाना छोड़ दिया है. बिहार में मीट, मुर्गा और अंडे के दुकान इस डर से बंद हो गए. एक तरफ दुनिया का बड़ा हिस्सा कोरोना वायरस संकट से जूझ रहा है, दूसरी ओर चीन में एक बार फिर उसी तरह मीट मार्केट में जंगली जानवरों की बिक्री शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट की माने तो कोरोना पर जंग 'जीत' लेने के चीन के दावे के बीच फिर से चमगादड़ सहित अन्य जीवों की बिक्री कई मार्केट में शुरू कर दी गई है. चीन में जंगली जीवों को फूड और पारंपरिक दवा के तौर पर इस्तेमाल करने का रिवाज रहा है. चमगादड़ को यहां के लोग पारंपरिक दवा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कोरोना वायरस सामने आने के बाद चीन सरकार ने इनकी बिक्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की थी.

चीन में फिर बिकने लगा चमगादड़, कोरोना खत्म नहीं हुआ और मीट मार्केट वापस खुल गया



चीन में एक बार फिर से कुत्ते, बिल्ली, चमगादड़ सहित अन्य जंगली जानवर बिक्री के लिए उपलब्ध हो गए हैं. डेली मेल को एक सूत्र ने बताया कि कोरोना वायरस फैलने से पहले जैसे जीवों की बिक्री हो रही थी, उसी तरह फिर से बिक्री होने लगी है.  दक्षिण पश्चिम चीन के गुइलिन और डोनगुआन में ऐसे मार्केट खुले पाए गएं. डोनगुआन के मार्केट में चमगादड़ की बिक्री के भी विज्ञापन दिखाई दिए.

चीन में फिर बिकने लगा चमगादड़, कोरोना खत्म नहीं हुआ और मीट मार्केट वापस खुल गया



ऐसा समझा जाता है कि वुहान में मौजूद सी फुड मार्केट से ही कोरोना वायरस इंसानों में आया. कोरोना वायरस को चमगादड़ से भी जोड़ा गया है. इसकी वजह से जंगली जीवों की बिक्री कुछ महीने पहले बंद कर दी गई थी. इतना ही नहीं, चीन के मीट मार्केट में एक बार फिर से अनहाइजेनिक तरीके से मीट बेचने की बात सामने आ रही है. ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने मीट मार्केट फिर से खोलकर कोरोना वायरस पर अपनी 'जीत' का प्रदर्शन किया है.



चीन में फिर बिकने लगा चमगादड़, कोरोना खत्म नहीं हुआ और मीट मार्केट वापस खुल गया

टैग्स