ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

सावधान! चीन में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस, आनन-फानन में कई फ्लाइटें रद्द, स्कूलों को किया गया बंद

DESK : विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना एक बार फिर से अपना पांव पसारने लगा है. जी हां, हम बात चीन की कर रहे हैं, जिसे कोरोना वायरस की उत्पति वाला देश माना जाता है.

सावधान! चीन में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस, आनन-फानन में कई फ्लाइटें रद्द, स्कूलों को किया गया बंद
First Bihar
3 मिनट

DESK : विश्व की सबसे बड़ी आबादी वाले देश में कोरोना एक बार फिर से अपना पांव पसारने लगा है. जी हां, हम बात चीन की कर रहे हैं, जिसे कोरोना वायरस की उत्पति वाला देश माना जाता है. चाइना में एक बार फिर से कोरोना रिटर्न आ गया है. चीन की सरकार ने आनन-फानन में कई फ्लाइट्स को रद्द कर दिया है. साथ ही कई स्कूलों में भी ताला जड़ दिया गया है.


कोरोना रिटर्न्स के बाद चीन ने भारत के लिए भी चिंता बढ़ा दी है. चीन में यह वायरस तेजी से फ़ैल रहा है. चाइना की सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है. लेकिन एक बार फिर से कोरोना की वापसी होने के बाद सबके होश उड़ गए हैं. सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए देश के कई इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया है, ताकि कोरोना के संक्रमण को अन्य इलाकों में फैलने से रोका जा सके.


सावधान! चीन में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस, आनन-फानन में कई फ्लाइटें रद्द, स्कूलों को किया गया बंद


कहा ये भी जा रहा है कि मंगोलिया वाले क्षेत्र में बढ़ते मामलों की वजह से कोयले के आयात पर भी असर पड़ सकता है. वैसे अभी के लिए चीन में 24 घंटे में सिर्फ 13 मामले सामने आए हैं. चीन ने फ़िलहाल इसे कोविड की तीसरी लहर नहीं माना है लेकिन वो ऐहतियात बरतने में दुनिया के तमाम मुल्कों से बहुत आगे है. जानकारी मिली है कि चीन के उत्तर और उत्तर पश्चिमी शहरों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है. कुछ बाहर से आए यात्रियों को इस आउटब्रेक के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. अभी के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है. मास टेस्टिंग तो की ही जा रही है, इसके अलावा टूरिस्ट स्पॉट बंद कर दि गए हैं.


सावधान! चीन में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस, आनन-फानन में कई फ्लाइटें रद्द, स्कूलों को किया गया बंद


आपको बता दें कि दुनियां मानती है कि कोरोना महामारी का जन्मदाता चीन ही है. चीन के वुहान प्रांत से ही 2019 के दिसंबर महीने में कोरोना जैसी जानलेवा महामारी फैली. जिससे दुनिया तबाह हो गया है. पहली, दूसरी, तीसरी और विश्व के कई हिस्सों में चौथी लहर भी शुरू हो गई है. कहीं लॉकडाउन हट रहा है तो कहीं लॉकडाउन लगाया जा रहा है. कोरोना की वैक्सीन जरूर आई है लेकिन कोरोना से लड़ने का कोई भी ठोस तरिका अब तक नहीं मिल पाया है. हालांकि चाइना कई बार यह दावा कर चुका है कि उसके पास कोरोना को काबू करने का उपाय है.


सावधान! चीन में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस, आनन-फानन में कई फ्लाइटें रद्द, स्कूलों को किया गया बंद