ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: 4 की मौत, 20 घायल, गांजा लोडेड कार ने दर्जनों को कुचला

RAIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. गांजा लोडेड कार ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया है. हादसे में चार लोग

दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: 4 की मौत, 20 घायल, गांजा लोडेड कार ने दर्जनों को कुचला
First Bihar
3 मिनट

RAIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ है. गांजा लोडेड कार ने दर्जनों लोगों को कुचल दिया है. हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है. जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं. इस घटना का दर्दनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जायेंगे. 


बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर में लगभग 100-150 लोग श्रद्धालु दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे. इस दौरान पीछे से लाल रंग की एक तेज रफ्तार कार लोगों को कुचलते हुए निकल गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद स्थानीय लोग काफी ज्यादा गुस्से में हैं. गुस्साए लोगों ने पुलिस थाने का घेराव कर लिया है. लोग लगातार नारेबाजी कर रहे हैं.


दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा: 4 की मौत, 20 घायल, गांजा लोडेड कार ने दर्जनों को कुचला


ऐसी जानकारी मिल रही है कि गाड़ी में काफी गांजा था. गाड़ी पर मध्यप्रदेश का नंबर प्लेट लगा हुआ है. पुलिस के मुताबिक एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रमन सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि राज्य के गृहमंत्री को इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही मारे गए लोगों के परिवार को 50-50 लाख रुपये की आर्थिक मदद करनी चाहिए.


जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल ने घटना में एक की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना में 15 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर जेम्स मिंज ने बताया कि अस्पताल में एक शव को लाया गया था, जबकि अन्य घायल थे. घायलों में से दो को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया. एक्स-रे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है.


जशपुर के एसपी विजय अग्रवाल के मुताबिक दो लोगों की गिरफ़्तारी हुई है. गिरफ्तार लोगों की पहचान राधेश्याम विश्वकर्मा के बेटे बबलू विश्वकर्मा (21) और रामजन्म साहू के बेटे शिशुपाल साहू (26) के रूप में की गई है. आरोपी बबलू विश्वकर्मा सिंगरौली, बैढ़न और शिशुपाल साहू सिंगरौली जिले के बरगवां थाना अंतगर्त बरगवान गांव का रहने वाला है.



टैग्स