ब्रेकिंग
बिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाबिहार में खत्म नहीं होगी शराबबंदी, NCAER को लीगल नोटिस भेजने की तैयारीबिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावना

एक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे

छत्तीसगढ़ की अलीशा खातून ने सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद रामपुर पहुंचकर जोगेंद्र सिंह सैनी से शादी कर ली। परिजनों और पुलिस के सामने भी युवती ने अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ रहने की बात कही, जिसके बाद उसे कानूनी अनुमति दे दी गई।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जोगेंद्र के प्यार में अलीशा बनी अदिति
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Uttar-Pradesh: सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में बदल गया यह किसी को पता तक नहीं चला। फिर यह प्रेम कहानी शादी तक पहुंच गई। छत्तीसगढ़ की रहने वाली युवती अपने प्रेमी से शादी करने के लिए उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंच गई। जहां मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से विवाह किया तो यह मामला चर्चा में आ गया। जब लड़की की तलाश में परिजन छत्तीसगढ़ पुलिस को लेकर यूपी के रामपुर पहुंचे तब पता चला कि बेटी ने यहां आकर हिन्दू लड़के से शादी रचा ली है।


छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली अलीशा खातून ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम अदिति रख लिया है। इसके बाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले अपने हिंदू प्रेमी के साथ पूरे हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचा लिया। इस विवाह के दौरान विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से इस जोड़े के साथ मजबूती से खड़े नजर आए और उन्होंने दोनों के मिलन में हर संभव मदद की। इस दौरान नवविवाहित जोड़े ने सुरक्षा की गुहार भी लगाई।


मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी अलीशा खातून की करीब डेढ़ वर्ष पहले फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से रामपुर शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय जोगेंद्र सिंह सैनी से जान-पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई। बताया जा रहा है कि 10 मई को अलीशा अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकल गई और सीधे रामपुर पहुंच गई। यहां आने के बाद उसने अपने प्रेमी जोगेंद्र सिंह सैनी के साथ विवाह कर लिया। विवाह के बाद अलीशा ने अपना नाम बदलकर अदिति रख लिया।


उधर, युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सर्विलांस के जरिए छत्तीसगढ़ पुलिस को युवती के रामपुर में होने की जानकारी मिली। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस युवती की मां परवीन बेगम और भाई समीर के साथ रामपुर पहुंची।  छत्तीसगढ़ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को बरामद कर कोतवाली में पूछताछ की। इस दौरान युवती ने पुलिस के समक्ष स्पष्ट रूप से कहा कि वह अपनी मर्जी से जोगेंद्र सिंह सैनी के साथ रहना चाहती है और अपने परिजनों के साथ वापस नहीं जाना चाहती। पुलिस के समक्ष दर्ज बयान के आधार पर युवती को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके प्रेमी के साथ जाने की अनुमति दे दी गई। फिलहाल यह प्रेम कहानी पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।


टैग्स