ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल

DESK: खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये हैं वही करीब 10 जवानों के घायल ह

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये हैं वही करीब 10 जवानों के घायल होने की सूचना है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना जताई जा रही है। 

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 5 जवान शहीद, 10 से अधिक घायल
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये जबकि करीब 10 अन्य जवान घायल हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र तर्रेम मेंं CRPF, DRG और STF के जवानों को नक्सल के खिलाफ अभियान में भेजा गया था लेकिन तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 75 KM दूर जोन्नगुड़ा के जंगल में नक्सलियों की बटालियन नंबर एक के कमांडर दुर्दांत नक्सली हिड़मा के होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बीजापुर व सुकमा से डीआरजी, कोबरा बटालियन और STF के 420 जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। जोन्नगुड़ा के जंगल में फोर्स की एक टुकड़ी के पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। 


जिसके बाद सेना के जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया और जवाबी गोलियां बरसाने लगे। करीब तीन घंटे की लगातार फायरिंग के बाद भी रुक-रुककर गोलियां चलती रही। इस मुठभेड़ में डीआरजी के 4 और कोबरा के 1 जवान के शहीद हुए हैं। घायल जवानों को निकालने की कोशिश की जा रही है। जंगली इलाका होने के कारण इसमें काफी दिक्कते आ रही हैं।