ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

देश के चर्चित उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन, कभी रतन टाटा के रहे थे करीबी

DESK : देश के उद्योग जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। मुंबई के पास पालघर में साइरस मिस्त्री

देश के चर्चित उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन, कभी रतन टाटा के रहे थे करीबी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : देश के उद्योग जगत से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। मुंबई के पास पालघर में साइरस मिस्त्री की कार सड़क हादसे का शिकार हुई और इसके दौरान ही उनका निधन हो गया। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री रतन टाटा के कभी बेहद करीबी हुआ करते थे।


बताया जा रहा है कि पालघर के पास आज उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार में सवार साइरस मिस्त्री का निधन इस सड़क दुर्घटना में ही हो गई। हादसा दोपहर तकरीबन 3:15 पर हुआ। उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई और उनके साथ कार में सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं। कार के ड्राइवर को भी चोट आई है। सभी घायलों के को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे।


एक दौर था जब रतन टाटा ने ग्रुप की जिम्मेदारी साइरस मिस्त्री के ऊपर दे दी थी। 2012 में रतन टाटा के इस्तीफे के बाद साइरस मिस्त्री को टाटा चेयरमैन पद सौंपा गया था लेकिन 4 साल के अंदर ही उन्हें इस पद से हटा दिया गया था। तब रतन टाटा और साइरस मिस्त्री के बीच मतभेद खुलकर सामने आए थे। रतन टाटा ने वापस साइरस मिस्त्री से अपने पास कमान ले ली थी।


देश के चर्चित उद्योगपति साइरस मिस्त्री का निधन, कभी रतन टाटा के रहे थे करीबी

टैग्स