ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चलती ट्रेन से महिला को TTE ने बाहर फेंका, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

DESK: झेलम एक्सप्रेस के TTE पर एक महिला को ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गयी है। पीड़िता की शिकायत पर टीटीई के खिलाफ एफआईआर

चलती ट्रेन से महिला को TTE ने बाहर फेंका, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: झेलम एक्सप्रेस के TTE पर एक महिला को ट्रेन से बाहर फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गयी है। पीड़िता की शिकायत पर  टीटीई के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। घटना दिल्ली से सटे फरीदाबाद की है। बताया जाता है कि जनरल टिकट लेकर महिला एसी कोच में चढ़ गयी थी। 


इस बात को लेकर टीटीई गुस्सा हो गया और उसने महिला को एसी बोगी से धक्का दे दिया। जिसके बाद महिला प्लेटफार्म के बीच में फंस गई। तभी ट्रेन में मौजूद पुलिस कर्मियों की नजर महिला पर गई। उन्होंने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया तब जाकर महिला की जान बची। इस घटना में महिला बुरी तरह घायल हो गयी। 


घटना 29 फरवरी की बतायी जा रही है। महिला को झांसी जाना था उसने फरीदाबाद में जनरल टिकट कटा लिया था। प्लेटफार्म पर भीड़ ज्यादा थी वो जब प्लेटफार्म पर पहुंची तब जनरल बोगी आगे निकल गयी थी। जिसके बाद महिला झेलम एक्सप्रेस के एसी बोगी में चढ़ गयी। जब टीटीई ने महिला से टिकट मांगा तो उसने जनरल टिकट दिखाया। 


जनरल टिकट देखते ही टीटीई गुस्सा हो गया कहने लगा कि जनरल टिकट पर कैसे एसी बोगी में चढ़ गयी। एससी बोगी में चढ़ने का कारण महिला ने बताया और जुर्माना देने को भी वो तैयार हो गयी लेकिन गुस्साएं टीटीई ने चलती ट्रेन से उसे धक्का दे दिया और महिला के सामान को भी बाहर फेंक दिया घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही महिला ने आरोपी टीटीई पर केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। 


टैग्स