ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चलती ट्रेन में गर्दन में रॉड घुसने से हुई थी युवक की मौत, 15 हजार मुआवजा दे रही थी रेलवे, परिजनों ने ठुकराया

UP: नीलांचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान शुक्रवार को चलती ट्रेन में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई थी। अलीगढ़ के गभना थाना क्षेत्र में डाबर सोमना रेलवे स्टेशन के बीच शीशा तोड़ते हुए एक

चलती ट्रेन में गर्दन में रॉड घुसने से हुई थी युवक की मौत, 15 हजार मुआवजा दे रही थी रेलवे, परिजनों ने ठुकराया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

UP: नीलांचल एक्सप्रेस में सफर के दौरान शुक्रवार को चलती ट्रेन में एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई थी। अलीगढ़ के गभना थाना क्षेत्र में डाबर सोमना रेलवे स्टेशन के बीच शीशा तोड़ते हुए एक रॉड यात्री के गर्दन में आरपार हो गई थी, जिससे ट्रेन की सीट पर ही उसकी मौत हो गई थी। रेलवे ने इस मामले में संवेदनहीनता का परिचय देते हुए मृतक के परिजनों को महज 15 हजार रुपए के मुआवजा की पेशकश की है। जिससे नाराज परिजनों ने रेलवे के मुआवजे को ठुकरा दिया है।


परिजनों की मांग है कि मुआवजे के तौर पर एक करोड़ रुपए और सरकारी नौकरी दी जाए। मृतक हरकेश दुबे के पिता संतराम दुबे ने बताया कि उनका बेटा दिल्ली से नीलांचल एक्सप्रेस पर सवार होकर सुल्तानगंज जा रहा था। इसी बीच लोहे की रॉड शीशा तोड़ते हुए अंदर घुस गई और उनके बेटे के गर्दन के आरपार हो गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।


बताया जा रहा है कि मृतक हरकेश के परिजन शनिवार को शव लेने के लिए अलीगढ़ पहुंचे, जहां मुआवजे को लेकर उनकी और रेलवे के अधिकारियों के बीच नोंकझोक हो गई। रेलवे की तरफ से पीड़ित परिवार को मात्र 15 हजार रूपए का मुआवजा दिया जा रहा था, जिसे मृतक के परिजनों ने ठुकरा दिया और न्याय के लिए कोर्ट में जाने की बात कही है।

टैग्स