ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चक्रवाती तूफान 'अम्फान' ने ट्रेनों का रूट बदला, दिल्ली से आने वाली स्पेशल ट्रेनों पर असर

DELHI : तेजी से आगे बढ़ते चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का असर ट्रेन परिचालन पर भी पड़ने लगा है। लॉकडाउन के बीच केवल श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। ऐसे में

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

DELHI : तेजी से आगे बढ़ते चक्रवाती तूफान 'अम्फान' का असर ट्रेन परिचालन पर भी पड़ने लगा है। लॉकडाउन के बीच केवल श्रमिक स्पेशल और स्पेशल ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। ऐसे में दिल्ली से भुवनेश्वर रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के रूट में चक्रवाती तूफान के कारण बदलाव किया गया है। 


चक्रवाती तूफान 'अम्फान' के कारण मौसम विभाग में जो हाईअलर्ट जारी किया है उसे देखते हुए उड़ीसा सरकार ने रेल मंत्रालय से ट्रेन के रूट में बदलाव का आग्रह किया था। रेलवे ने उड़ीसा सरकार के इस आग्रह को तुरंत स्वीकार करते हुए दिल्ली भुवनेश्वर रूट के स्पेशल ट्रेनों में बदलाव कर दिया है। 


चक्रवाती तूफान 'अम्फान' तेजी के साथ उड़ीसा की तरह बढ़ा है जिसकी वजह से 18 मई को दिल्ली से रवाना होने वाली भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन अब 21 मई तक बदले हुए रूट से चलेगी जबकि भुवनेश्वर से दिल्ली को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 19 मई से 22 मई तक बदले हुए रूट से जाएगी। दिल्ली भुवनेश्वर के बीच एसी स्पेशल ट्रेन का नया रूट अब भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर सिटी, झाड़सुगुड़ा राउरकेला, टाटा होते हुए दिल्ली तक जाएगी। इस रूट में बालेश्वर, हिजली के यात्रियों को स्पेशल ट्रेन नहीं मिल पाएगी।

टैग्स