ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

चखना नहीं मिला तो कुत्ते का कान और पूंछ काटकर नमक-मिर्च लगाकर खा गया शराबी, लोगों में खासा आक्रोश

DESK: शराब के नशे में कुछ लोग ऐसी हरकते करते हैं जिसे देखकर लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां शराबी को चखना नहीं मिला तो उसने ऐसा काम क

चखना नहीं मिला तो कुत्ते का कान और पूंछ काटकर नमक-मिर्च लगाकर खा गया शराबी, लोगों में खासा आक्रोश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: शराब के नशे में कुछ लोग ऐसी हरकते करते हैं जिसे देखकर लोग भी हैरत में पड़ जाते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है जहां शराबी को चखना नहीं मिला तो उसने ऐसा काम किया जिसकी चर्चा अब हर कोई कर रहा है। शराबी पर कार्रवाई किये जाने की बात भी कही जा रही है। 


दरअसल शराबी को शराब पीना था लेकिन चखना पास में नहीं था। हालांकि पहले से ही बिना चखना के उसने शराब पी रखी थी। वह पहले से काफी नशे में था लेकिन फिर भी उसे शराब पीनी थी लेकिन चखना पास नहीं रहने के कारण वह शराब नहीं पी पा रहा था। शराबी के साथ उसका दोस्त भी साथ था। तभी सड़क से गुजर रहे दो कुत्ते के बच्चों पर दोनों की नजरे गयी। 


एक शराबी ने कुत्ते के बच्चे के कान और दूसरे ने पूछ को धारदार हथियार से काट डाला और नमक मिर्च लगाकर उसे चखने के रुप में खा लिया और शराब भी पी ली। ऐसा कर दोनों शराबियों ने कुत्ते के बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया। घटना फरीदपुर थाना क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी की है जिसकी चर्चा इलाके में खूब हो रही है। 


हर कोई शराबियों की इस अमानवीय व्यवहार से काफी आक्रोशित है। आरोपी के खिलाफ पीपल फॉर एनिमल संस्था ने फरीदपुर थाने में केस दर्ज कराया है। इन दोनों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ है। एसएसपी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कही है।  

टैग्स