ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : अरहर, मूंग, उड़द के MSP में भारी बढ़ोतरी

DELHI : केंद्र सरकार ने दालों की बढ़ी हुई कीमतों को ध्यान में रखते हुए आज कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने अरहर, मूंग और उड़द दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बात

 केंद्र सरकार का बड़ा फैसला : अरहर, मूंग, उड़द के MSP में भारी बढ़ोतरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : केंद्र सरकार ने दालों की बढ़ी हुई कीमतों को ध्यान में रखते हुए आज कैबिनेट बैठक में बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने अरहर, मूंग और उड़द दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी कर दी है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। 


केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि मूंग दाल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सबसे अधिक 10.4 प्रतिशत, मूंगफली पर प्रतिशत, सेसमम पर 10.3 प्रतिशत, धान पर 7 प्रतिशत, जवार, बाजरा, रागी, मेज, अरहर दाल, उड़द दाल, सोयाबीन, सूरजमुखी बीज पर वित्त वर्ष 2023-2024 के लिए लगभग 6-7 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।  कैबिनेट मीटिंग में लिए गए फैसले के मुताबिक तुअर दाल की एमएसपी में 400 रुपये प्रति क्विटल की बढ़ोतरी की गई है। 


कैबिनेट ने 2023-24 के लिए उड़द दाल की एमएसपी को 350 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। वहीं, मक्के की एमएसपी को 128 रुपये प्रति क्विंटल और धान की एमएसपी 143 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर 2,183 रुपये प्रति क्विंटल करने की मंजूरी दी है। मोदी कैबिनेट की ओर से मूंग की एमएसपी में सर्वाधिक 803 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है और इसके मूंग पर एमएसपी 8,558 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है।


इसके साथ ही साथ केंद्र सरकार ने पिछले दिनों मार्केट में दालों की घरेलू सप्लाई बढ़ाने के लिए 2023-24 के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत अरहर, उड़द और मसूर के लिए 40 प्रतिशत की खरीद की सीमा को हटा दिया था। इससे सरकार किसानों से जितना चाहे उतना दाल खरीद सकती है। सरकार का कहना है कि इससे दो लाभ होंगे, पहला दालों की सप्लाई मार्केट में बढ़ेगी तो दाम अधिक नहीं रहेंगे वहीं दूसरा किसानों को दालों की अच्छी कीमत मिल सकेगी।